सेल्फी शेयर कर बुरी फंसी 'बिग बॉस-11' की विनर शिल्पा शिंदे, यूजर्स ने देखते ही कर डाले भद्दे कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-11 की विजेता और बहुचर्चिच टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' की पूर्व 'अंगूरी भाभी' अपनी सेल्फी शेयर कर बुरी फंस गई है। उन्होंने ये सेल्फी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसके बाद से वह यूजर्स के निशाने पर हैं।
एक तरह से शिल्पा अपनी सेल्फी को लेकर ट्रोल हो गई हैं। शिल्पा ने ये सेल्फी चार दिन पहले शेयर की थी। सेल्फी में बिग बॉस 11 की विनर ने काले रंग की इनर पहने हुई है और उन्होंने आखों पर डार्क मेकअप भी किया हुआ है साथ ही गुलाबी लिप्स्टिक लगा रखी है।
सेल्फी में उनके हाथ पर एक टैटू भी नजर आ रहा है। सेल्फी को अबतक तकरीबन 90 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और तीन हजार से ज्यादा यूजर्स के कमेंट्स भी आए हुए हैं।
बात करें सेल्फी पर आए यूजर्स के कमेंट्स की तो बता दें कि कुछ यूजर्स को शिल्पा का ये अंदाज काफी भा रहा है तो कईयों ने इस तस्वीर पर बहुत भद्दे-भद्दे कमेंट्स किए हैं। इन कमेंट्स में किसी ने उनके वजन पर बाते लिखी तो किसी ने उन्हें मेकअप को लेकर निशाना बनाया।
A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official) on