फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Netflix is organizing a mega virtual event for fans to talk to Kapil Sharma

Kapil Sharma: फैंस को मिलेगा कपिल शर्मा से बात करने का मौका, इस दिन होगा मेगा वर्चुअल इवेंट का आयोजन

Tue, 25 Jan 2022 11:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 25 Jan 2022 11:05 PM IST
सार

नेटफ्लिक्स कपिल शर्मा के फैंस को कॉमेडियन से बातचीत करने का मौका दे रहा है। इसके लिए एक मेगा वर्चुअल इवेंट आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Netflix is organizing a mega virtual event for fans to talk to Kapil Sharma
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने फैंस के चहेते हैं और इसी वजह से कपिल भी अपने फैंस को खुश करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। उनका चैट शो ‘द कपिल शर्मा शो’ फैंस के बीच छाया रहता है। इतना ही नहीं, कपिल जहां भी होते हैं, वहां अपने चाहने वालों को हंसाने का काम करते हैं। लेकिन कपिल शर्मा कुछ नया करने जा रहे हैं। कपिल नेटफ्लिक्स पर ‘Kapil Sharma: I’m Not Done Yet’ नाम का एक शो लेकर आने वाले हैं, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं, अब कपिल शर्मा ने अपने फैंस को एक और तोहफा दिया है। कपिल शर्मा के फैंस को अब कॉमेडियन से बातचीत करने का मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Netflix is organizing a mega virtual event for fans to talk to Kapil Sharma
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, नेटफ्लिक्स कपिल शर्मा के फैंस को उनके साथ बातचीत करने का मौका दे रहा है। इसके लिए 29 जनवरी को शाम पांच बजे एक मेगा वर्चुअल इवेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फैंस भी आसानी से हिस्सा ले सकते हैं। इस दौरान फैंस कॉमेडियन से बातचीत कर सकते हैं। यानी इस खास मौके पर फैंस कपिल के लिए अपना प्यार जाहिर कर सकते हैं। इसके अलावा, फैंस कपिल शर्मा के स्पेशल शो पर अपनी राय रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Netflix is organizing a mega virtual event for fans to talk to Kapil Sharma
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स ने फैंस के लिए एक ईमेल आईडी भी जारी की है, जिसके जरिए फैंस कपिल शर्मा से अपने सवाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, फैंस इस मेल आईडी पर अपना छोटा वीडियो संदेश बनाकर भी भेज सकते हैं। ये पहला मौका होगा जब फैंस कपिल शर्मा से ऐसे बात कर सकते हैं। इससे पहले कभी भी दर्शकों को इस तरह का मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

Netflix is organizing a mega virtual event for fans to talk to Kapil Sharma
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ, अनायरा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर कपिल शर्मा के शो का प्रोमो जारी किया था, जिसमें कपिल शर्मा बताते हैं कि उन्होंने गिन्नी को नशे की हालत में प्रपोज किया था। कॉमेडियन कपिल शर्मा दर्शकों से कहते हैं, ‘एक दिन जब गिन्नी ने मुझे फोन किया तो मैंने ऑफिसर्स चॉइस पी थी। जैसे ही मैंने फोन उठाया पूछ लिया, क्या आप मुझसे प्यार करते हैं? यह सुनकर गिन्नी चौंक गई और बोली, क्या! इस आदमी में हिम्मत कैसे आ गई।' कपिल शर्मा आगे कहते हैं कि मैं शुक्रगुजार हूं कि उस दिन मैंने ताड़ी नहीं पी थी। वरना मेरा सवाल होता 'गिन्नी तेरे पापा को ड्राइवर चाहिए?'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed