फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Neha Marda Baby: Balika Vadhu Fame Actress gave birth to premature baby Girl due to complications

Neha Marda Baby: 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा के घर गूंजी किलकारी! प्री-मेच्योर डिलीवरी में बेटी को दिया जन्म

Fri, 07 Apr 2023 08:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 07 Apr 2023 08:13 PM IST
सार

'बालिका बधू' से लोगों के दिलों में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहा मर्दा के घर शादी के 10 साल बाद बेटी का जन्म हुआ है।

विज्ञापन
Neha Marda Baby: Balika Vadhu Fame Actress gave birth to premature baby Girl due to complications
नेहा मर्दा - फोटो : social media

विस्तार

मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री नेहा मर्दा के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबरों के बाद उनके फैंस के लिए अच्छी खबर आ रही है। आखिरकार अभिनेत्री के घर नन्हे मेहमान का आगमन हो गया है। जी हां, नेहा मर्दा मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है, लेकिन उनकी डिलीवरी प्री-मेच्योर है। ऐसे में वह और उनकी बेटी अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बेटी के जन्म की पुष्टि खुद नेहा मर्दा ने एक इंटरव्यू में की है।  

विज्ञापन

Neha Marda Baby: Balika Vadhu Fame Actress gave birth to premature baby Girl due to complications
नेहा मर्दा - फोटो : सोशल मीडिया

तकरीबन एक हफ्ते पहले कोलकाता में प्रेग्नेंसी में आखिरी समय पर आई दिक्कतों के कारण नेहा मर्दा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। नेहा मर्दा या उनके परिवार की तरफ से अभी किसी तरह का कोई बयान नहीं आया था। लेकिन फिर भी इस खबर के आते ही अभिनेत्री के फैंस के बीच खलबली मच गई थी। सभी नेहा और उनके बच्चे की सेहत के लिए काफी परेशान थे। बताया जा रहा था कि अभी एक्ट्रेस को दो दिनों तक हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा। लेकिन इन खबरों के बीच अब खबर आ रही है कि नेहा मर्दा ने शादी के 10 साल बाद बेटी को जन्म दिया है। अपनी और बेटी की सेहत के बारे में नेहा ने खुलकर बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Neha Marda Baby: Balika Vadhu Fame Actress gave birth to premature baby Girl due to complications
नेहा मर्दा, आयुष्मान अग्रवाल - फोटो : insta

नेहा मर्दा ने बेटी के जन्म के बाद दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें बीपी की समस्या थी। अभिनेत्री बोलीं, 'प्रेग्नेंसी के बाद से ही मुझे बीपी की समस्या हो रही थी। पांचवें महीने में इसकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई थी। हमारे डॉक्टर ने पहले ही सारी तैयारी कर ली थीं। कॉम्प्लिकेशन की उम्मीद पहले से ही थी, किस्मत की बात है सब ठीक हुआ। मैं खुश हूं कि मेरी लाइफ का यह फेज खत्म हुआ। आपको बता दूं कि मैंने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है और हम दोनों अब ठीक हैं।' नेहा ने अपने इंस्टा पर बेटी की पहली तस्वीर भी साझा की है।

View this post on Instagram

A post shared by Soapboxprelations (@soapboxprelations)

विज्ञापन

Neha Marda Baby: Balika Vadhu Fame Actress gave birth to premature baby Girl due to complications
नेहा मर्दा, आयुष्मान अग्रवाल - फोटो : insta

इसके साथ ही नेहा ने यह भी बताया है कि उनकी बेटी अभी कहां है और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी कब मिलेगी। वह बोलीं, 'मुझे उम्मीद है कि मैं इस हफ्ते के आखिर में हॉस्पिटल से डिसचार्ज हो जाऊंगी। मैं अपनी बेटी को गोद में लेने और उसे निहारने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। वह मेरे पास बहुत कम समय के लिए थी, क्योंकि प्री-मेच्योर डिलीवरी होने के तुरंत बाद उसे एनआईसीयू में भर्ती कर दिया गया था। वह बहुत पतली सी है। हम उसका नाम ए से रखने की सोच रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed