{"_id":"58b8ed704f1c1b7f59830ff6","slug":"navjot-singh-siddhu-will-be-seen-in-daily-soap","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डेली सोप में लीड रोल करते नजर आएंगे सिद्धू","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अब डेली सोप में लीड रोल करते नजर आएंगे सिद्धू
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
नवजाेत
द कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभाने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अब छोटे परदे पर नई पारी शुरू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब सिद्धू डेली सोप में लीड रोल करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
अपने मुहावरों और शायरी से लोगों का दिल जीतने वाले सिद्धू अपने नए टीवी शो में पुरुषों की समस्याओं को उजागर करेंगे। इस शो की पूरी कहानी एक पंजाबी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। इस शो के परिवार के मर्द औरतों की सोच को लेकर भ्रमित रहते हैं। इसके चलते कई ऐसे हालात पैदा होते हैं, जो दर्शकों को खूब हंसाएंगे।
विज्ञापन
खबरों की मानें तो इस टीवी शो में नवजोत सिंह सिद्धू का अहम किरदार होगा। इससे पहले सिद्धू बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। साथ ही साल 2006 में आए टीवी सोप 'क्या होगा निम्मो का' में भगवान का रोल भी कर चुके हैं। ये उनका दूसरा डेली सोप होगा। साथ ही सिद्धू कई कॉमेडी शो को भी जज कर चुके हैं।
विज्ञापन