{"_id":"5bd19cb2bdec22695b779e5c","slug":"naagin-yeh-rishta-kya-kehlata-hai-to-kaun-banega-crorepati-are-top-10-shows","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ के 'केबीसी 10' ने 'बिग बॉस' को दे दी मात, इस हफ्ते भी टॉप 10 में नहीं बना पाया जगह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अमिताभ के 'केबीसी 10' ने 'बिग बॉस' को दे दी मात, इस हफ्ते भी टॉप 10 में नहीं बना पाया जगह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
टेलीविजन की दुनिया में तहलका मचाने वाली बार्क रिपोर्ट (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) आ गई है। इस लिस्ट में 'नागिन' लगातार नंबर वन की पोजीशन पर है तो वहीं 'कौन बनेगा करोड़पति' शो सबसे ज्यादा हाईएस्ट रेटेड नॉन फिक्शन शो बन गया है। जबकि 'बिग बॉस' इस हफ्ते दो पायदान और नीचे चला गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते टीआरपी में कौन सा सीरियल किस नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा।
हर बार की तरह इस बार भी 'नागिन 3' सीरियल पहले नंबर पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' तो वहीं तीसरे नंबर पर नायरा और कार्तिक की शादी में आए ट्विस्ट एंड टर्न की वजह से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब रहा। जबकि चौथे नंबर पर सिकंदर , कुल्फी, अमायरा और तेवर की दोस्ती भी दर्शकों को खूब रास आ रही हैं। इस वजह से 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल चौथे पायदान पर रहा।
इस कड़ी में बाकी शोज की बात करें तो 'कुमकुम भाग्य' सीरियल पांचवें नंबर पर, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छठे नंबर पर बना हुआ है। जबकि 7वें नंबर पर अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति', 8वें नंबर पर 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' और नौंवे नंबर पर 'इंडियन आइडल' है। वहीं 'इश्क सुभान अल्लाह' सीरियल 10 वें और 11वें नंबर पर 'गुड्डन..तुमसे न हो पाएगा' सीरियल काबिज है।
विज्ञापन
बाकी के सीरियल की बात करें तो 12 वें नंबर पर 'नजर' सीरियल तो वहीं 'बिग बॉस' 15वें स्थान पर आ गया है। पिछले हफ्ते 'बिग बॉस' 13वें स्थान पर था लेकिन इस हफ्ते इसकी टीआरपी में भारी गिरावट देखी गई और शो दो पायदान नीचे आ गया। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में यह शो कुछ कमाल दिखा पाते हैं या फिर नहीं।
आपको बता दें, शुरुआत में 'बिग बॉस' कुछ दिन टॉप 10 में रहा था लेकिन समय के साथ टीआरपी में भारी गिरावट देखी गई। हाल ही में शो में दो वाइल्ड कार्ड की एंट्री हुई है लेकिन फिर भी टीआरपी में कुछ खास उछाल नहीं आया।