फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Miesha Iyer and Ieshaan Sehgal romantic video viral fans react this video

Video: मायशा अय्यर और ईशान सहगल होटल के कोने में करते दिखे ऐसी हरकत, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Tue, 30 Nov 2021 01:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 30 Nov 2021 01:29 PM IST
सार

ईशान सहगल और मायशा अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों काफी रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Miesha Iyer and Ieshaan Sehgal romantic video viral fans react this video
मायशा अय्यर, ईशान सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईशान सहगल और मायशा अय्यर ने ‘बिग बॉस 15’ में खूब लाइमलाइट हासिल की थी। शो में अंदर जाते ही दोनों एक-दूसरे की ओर काफी तेजी से अट्रैक्ट हुए थे और कुछ ही दिनों में दोनों ने एक-दूसरे को अपने प्यार का इजहार भी कर दिया था। वहीं, बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी मायशा और ईशान की केमिस्ट्री बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। दोनों एक-दूसरे के साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। वेकेशन में जाने से लेकर डिनर डेट तक, दोनों हर जगह साथ होते हैं। इन सबके बीच अब मायशा और ईशान सहगल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस को होश उड़ गए। इस वीडियो में दोनों होटल के कॉरिडोर में करीब आते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, मायशा अय्यर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी ज्यादा रोमांटिक है। इस वीडियो में मायशा और ईशान की कमाल की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर आग लगाने का काम किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल के कॉरिडोर में मायशा और ईशान काफी रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो, मायशा ने लाल कलर का एक खूबसूरत वनपीस पहना हुआ है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं और ईशान सहगल ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Miesha⭐ (@mieshaiyer)


 
इस वीडियो के साथ मायशा ने कैप्शन में लिखा है, ‘शराब, भोजन और एक आदमी बहुत बढ़िया।’ मायशा और ईशान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर ईशान ने भी एक कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने मायशा के लिए अपने प्यार को जाहिर किया है। ईशान ने लिखा है, ‘आप मेरे छोटे से बच्चे से भी ज्यादा खूबसूरत हैं।’ वहीं, कई फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आग लगा दी।’ तो कुछ लोगों ने आग का इमोजी शेयर किया है।   
 
हालांकि, कई लोगों ने मायशा और ईशान को ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा है, 'तुम दोनों तो कभी नहीं सुधरोगे।' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, 'अरे यार कितना फेक हैं दोनों...।' बता दें कि इससे पहले भी दोनों के कई वीडियोज और फोटोज चर्चा में रह चुके हैं, जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed