MC Stan- Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलते दिखे एमसी स्टैन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस छोटे से क्लिप को खुद स्टैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही, उन्होंने सचिन के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। वायरल क्लिप में दोनों को एक इंवेंट के दौरान क्रिकेट का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस सीजन 16 जीतने के बाद रैपर एमसी स्टैन की फैन फॉलोइंग और अधिक बढ़ गई है। विजेता की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर से साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने साथ में क्रिकेट भी खेली। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो हुआ वायरल
इस छोटे से क्लिप को खुद स्टैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही, उन्होंने सचिन के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। वायरल क्लिप में दोनों को एक इंवेंट के दौरान क्रिकेट का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। वीडियो में जहां स्टैन गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं, सचिन बल्ले से अपना जौहर दिखा रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ''गॉड ऑफ क्रिकेट के साथ गॉड ऑफ रैपिंग।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''मैं रैपर नहीं बॉलर है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''एक क्रिकेट का बादशाह और एक हिप हॉप का डॉन।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor: यूं 'रोमांटिक हीरो' बने शाहिद कपूर, आज तक काम आ रही पिता पंकज कपूर की यह सलाह
View this post on Instagram
बिग बॉस जीतकर लोकप्रिय हुए स्टैन
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में स्टैन ने बिग बॉस 16 को जीता है। इस जीत के बाद पूरे देश में उनके फॉलोअर्स की संख्या में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। वहीं, सचिन की बात करें तो वह आईपील 2023 में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर मेंटर जुड़े हुए हैं। मैच के दौरान उन्हें अक्सर खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए देखा जाता है।