फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   mayank pawar death cause revealed mother claiming depression and liver problem

Mayank Pawar: लिवर डैमेज या हार्ट अटैक? कैसे हुई मयंक पवार की मौत? मां ने खोला राज; इस वजह से डिप्रेशन में थे

Wed, 25 Feb 2026 04:36 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Feb 2026 04:36 PM IST
सार

Mayank Pawar Death Reason: 'स्प्लिट्सविला 7' से चर्चा में आए बॉडी बिल्डर मयंक पवार के निधन से फैंस गमगीन हैं। लोग जानना चाहते हैं कि इतनी कम उम में उनका निधन कैसे हो गया? सोशल मीडिया यूजर्स इसका कारण स्टेरॉइड्स बता रहे हैं। जानएि मामले पर मयंक की मां ने क्या कहा?

विज्ञापन
mayank pawar death cause revealed mother claiming depression and liver problem
मयंक पवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को 'स्प्लिट्सविला 7' से यंगस्टर्स के बीच मशहूर हुए मॉडल और इन्फ्लुएंसर मयंक पवार के निधन की खबर सामने आई। मयंक एक बहुत ही फिट लाइफस्टाइल फॉलो करते थे। महज 37 वर्ष की आयु में मयंक के निधन से फैंस गहरे सदमे में हैं। वहीं मयंक की मां ने उनकी मौत के पीछे का कारण बताया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन

मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा
मयंक के निधन के बाद से ही उनके फैंस जानना चाहते हैं कि उनके निधन की वजह क्या रही? इसी बीच मयंक की मां ने इस पर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि मयंक की मौत तलाक और उसके बाद हुए डिप्रेशन के चलते हुई। मां का कहना है कि वो इस सदमे से उभर ही नहीं पा रहे थे।

विज्ञापन

mayank pawar death cause revealed mother claiming depression and liver problem
मयंक पवार - फोटो : ट्विटर

एक साल से तनाव में थे मयंक
एक इंटरव्यू में मयंक की मां ने कहा कि उनका बेटा काफी तनाव और मुश्किल भरे वक्त से गुजर रहा था। मार्च 2025 में उन्हें लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी हो गई थी। उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था, जिसके बाद वो बिना पूरी तरह से ठीक हुए घर आ गए थे। इसके बाद से ही वो कभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सके।

2014 में हुआ था तलाक 
मयंक पवार अपने निजी जीवन को फैंस से अलग रखते थे। उनके पर्सनल रिलेशनशिप के बारे में भी कभी कुछ सामने नहीं आया। यही वजह थी उनकी शादी के बारे में परिवार और करीबियों को छोड़कर कोई नहीं जानता था। अब उनकी मां ने बताया कि वह काफी तकलीफ में थे। वो शादीशुदा थे मगर 2014 में उनका तलाक हो चुका था।

mayank pawar death cause revealed mother claiming depression and liver problem
मयंक पवार - फोटो : इंस्टाग्राम@pawarmayank
चल रहीं कई अफवाहें
हालांकि, मयंक के परिवार की ओर से अभी तक उनके निधन के कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। ऐसे में उनकी मौत के कारण को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी वजह लिवर फेलियर तो कुछ में हार्ट अटैक बताई जा रही है। कुछ लोग तो इसे बॉडी बिल्डिंग और सप्लीमेंट्स का दुष्प्रभाव से जोड़कर देख रहे हैं। मयंक ने 24 फरवरी को अपने घर पर ही अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed