फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Manish Wadhwa to play Ravan in Kahat Hanuman Jai Shri Ram

'आदिपुरुष' में सैफ अली खान की बतौर रावण एंट्री के बाद छोटे परदे पर भी आया नया दशानन, यहां पाइए पूरी जानकारी

Thu, 03 Sep 2020 10:52 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 03 Sep 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Manish Wadhwa to play Ravan in Kahat Hanuman Jai Shri Ram
कहत हनुमान जय श्रीराम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पौराणिक फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण के रोल के लिए सैफ अली खान के नाम का एलान होने के दिन ही धारावाहिक  ‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ में भी रावण के प्रवेश की घोषणा हो गई है। इस शो में रावण की भूमिका लोकप्रिय अभिनेता मनीष वाधवा निभाने जा रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि रावण अपनी तुलना भगवान विष्णु से करेगा और खुद को परम शक्ति मानने लगेगा। जब वह अपने यज्ञ की पूर्णाहुति करके लंका में प्रवेश करते हुए नजर आता है, तो मंदिरों में देवताओं के चेहरे बदलकर उसी की तरह दिखने लग जाते हैं। 

विज्ञापन

Manish Wadhwa to play Ravan in Kahat Hanuman Jai Shri Ram
कहत हनुमान जय श्रीराम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान देखने को ये भी मिला कि एर विशाल शोभायात्रा के साथ, रावण का भव्य राजभिषेक होता है, जहां उसे दूध, शहद और फूलों की पंखुड़ियों से नहलाया जाता है। इसके पहले, रावण की मां कैकसी  ने एक वानर की छाया और जलती हुई लंका देखी थी, जिसके बाद उसने मारुति के बारे में पता लगाने के लिए राक्षस सुबाहु और मारीच को भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Manish Wadhwa to play Ravan in Kahat Hanuman Jai Shri Ram
कहत हनुमान जय श्रीराम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पौराणिक दुष्ट राजा रावण की अपनी भूमिका के बारे में मनीष वाधवा कहते हैं, "रावण के किरदार को हमेशा एक खास तरीके से व्यवहार करते दिखाया जाता है- वह जोर-जोर से बोलता और हंसता है और अपने आस-पास के लोगों को आतंकित करता है। हालांकि, इस बार दर्शकों को एक बहुत ही शांत और सहज रावण नजर आएगा, जिसमें दानव रूप के साथ ही ज्ञानी ब्राह्मण, संगीतकार, कलाकार और दैत्य सहित उसकी अन्य सारी खूबियां उभरकर सामने आएंगी।"

विज्ञापन

Manish Wadhwa to play Ravan in Kahat Hanuman Jai Shri Ram
कहत हनुमान जय श्रीराम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस किरदार के लिए अपनी तैयारियों के बारे में मनीष बताते हैं, “मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती इस अहम किरदार में ठोस चीज लेकर आने की थी, जिसे कई मंझे हुए कलाकारों ने सफलतापूर्वक निभाया है। मेरे लिए जो जरूरी है, वह है अलहदा होने के साथ-साथ उसकी दमदार खूबियों को एक बार फिर से पर्दे पर साकार करना। मैं बेहद उत्साहित हूं और इस बिल्कुल नई भूमिका के जरिए अपनी छाप छोड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed