{"_id":"6ff6154e-42a6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"maninder-s-injury-causes-change-in-script-of-2612","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइफ ओके के '2612' थ्रिलर शो में होंगा बदलाव","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
लाइफ ओके के '2612' थ्रिलर शो में होंगा बदलाव
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 10 Dec 2012 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइफ ओके पर हाल ही में एक नया थ्रिलर शो '2612' शुरू हुआ है जो मुंबई हमले पर बेस्ड है। इस शो की स्क्रिप्ट में अभी से बदलाव कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
शो में बदलाव का कारण शो में इंस्पेक्टर रणदीप राठौर का किरदार निभा रहे मनिंदर सिंह के कारण किया गया है। दरअसल, हाल ही में मनिदंर के एक एक्सिडेंट के दौरान हाथ फ्रेक्चर हो गया जिससे मनिंदर को शो में शूट करने में दिक्कतें आ रही थी।
विज्ञापन
मनिंदर के दर्द को समझते हुए '2612' के डायरेक्टर ने शो में बदलाव करने की सोची है। सूत्रों के मुताबिक, अब शो में भी मनिंदर का फ्रेक्चर हाथ दिखाया जाएगा, ऐसा इसीलिए होगा ताकि मनिंदर का रीयल एक्सीडेंट रील एक्सीडेंट में बदल जाए।
विज्ञापन
हालांकि मनिंदर के इस छोटे से एक्सीडेंट के कारण शूटिंग नहीं रूकेगी लेकिन स्क्रिप्ट में बदलाव होने की पूरी संभावना है। भई डायरेक्टर हो तो ऐसा, जो अपने आर्टिस्ट की तकलीफ को अपना बना लेता है।