Bigg Boss: बिग बॉस 17 के घर से बाहर हुईं मनस्वी ममगई, फिर से बाल-बाल बचीं सना
इस सप्ताह मनस्वी के साथ समर्थ, ईशा, मनस्वी, अरुण और सना बेघर होने के लिए बाकी के सदस्यों की ओर से नामांकित किए गए थे। अभिनेत्री ने पिछले हफ्ते ही घर में एंट्री की थी और पहले हफ्ते में ही वह घर से बेघर हो गईं।
विस्तार
यह भी पढ़ें- Richa Chadha: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय के ट्रोल्स पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, नेटिजन्स को लिया आड़े हाथ
पहले हफ्ते में ही बेघर हुईं मनस्वी
बता दें कि इस सप्ताह मनस्वी के साथ समर्थ, ईशा, मनस्वी, अरुण और सना बेघर होने के लिए बाकी के सदस्यों की ओर से नामांकित किए गए थे। मनस्वी ममगई ने पिछले हफ्ते घर में एंट्री की थी और पहले हफ्ते में ही वह घर से बेघर हो गईं। इस बार शो के मेकर्स ने दूसरे हफ्ते में ही समर्थ और मनस्वी के रूप में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री करवा दी थी। हालांकि, उनका खेल लोगों को पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से उन्हें कम वोट मिले और अभिनेत्री को बाहर जाना पड़ा। वहीं, सना खान एक बार फिर से बेघर होने से बच गईं। पिछले हफ्ते भी उन पर शो से बाहर जाने का खतरा मंडरा रहा था।
यह भी पढ़ें-Glam Fame: जियो के शो को लॉन्चिंग से पहले ही एक और झटका, मुकेश छाबड़ा के बाद तमन्ना भाटिया ने भी बनाई दूरी
घर के नियम का भी किया था उल्लंघन
गौरतलब है कि इस हफ्ते मनस्वी ने बिग बॉस के नियमों का उल्लंघन भी किया था। उन्होंने अपनी लाल लिपस्टिक से वॉशरूम के शीशे पर "अनुराग गद्दार है" लिख दिया था। जैसे ही यह दिखाई दिया, बिग बॉस उनकी इस हरकत पर नाराज हो गए थे। उन्होंने घोषणा की थी कि इसके परिणाम गंभीर होंगे जो सभी को भुगतने होंगे। मनस्वी के व्यवहार के कारण घरवाले भी मनस्वी से काफी नाराज थे।