फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   mallika sherawat, sunny leone to come together for tv show

सनी लियोनी, मल्लिका शेरावत के लिए करेंगी अब ये काम भी

Thu, 29 Aug 2013 04:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 29 Aug 2013 04:11 PM IST
mallika sherawat, sunny leone to come together for tv show

मल्लिका शेरावत सेक्स सनसनी हैं तो सनी लियोनी पोर्न सनसनी। सोचिए अगर सनी लियोनी, मल्लिका को एक डेटिंग बैचलर ढूंढने में मदद करे तो सीन कुछ अलग तो होगा ही। और ये होने भी जा रहा है।



आगामी टीवी कार्यक्रम में ये देखने को मिलेगा। ये दोनों हीरोइनें 'द बैचलरेट इंडिया- मेरे ख्यालों की मल्लिका' शो में पहली बार साथ आएंगी। ये शो अमेरिकी रिएलिटी शो 'द बैचलर' का हिंदी संस्करण है।


शो में अब मल्लिका को सनी लियोनी का साथ मिलेगा। सनी उनको शो का भरोसमंद प्रतियोगी चुनने में सहायता करेंगी। शो लाइफ ओके पर प्रसारित होगा जिसे टीवी के लोकप्रिय अभिनेता रोहित रॉय प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


मल्लिका शेरावत ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। जयपुर में शो के कई हिस्से फिल्माए गए हैं। अब सनी भी जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी। इन दोनों के शो में होना लोगों के लिए दिलचस्पी भरा होगा।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed