{"_id":"d39f46ad70cb7222ef4308996fb7483b","slug":"mallika-sherawat-show-will-start-tonight","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिका शेरावत आज से शुरू करेंगी अपने पार्टनर की तलाश","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मल्लिका शेरावत आज से शुरू करेंगी अपने पार्टनर की तलाश
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Mon, 07 Oct 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लिका शेरावत का बहुप्रतीक्षित रिएलिटी शो 'द बैचलरेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका' आज से टीवी पर दस्तक देगा। शो में मल्लिका अपना डेटिंग पार्टनर चुनेंगी। शो को लेकर लोगों में क्रेज है।
विज्ञापन
लाइफ ओके पर आज रात 9.30 बजे शो का आगाज होगा। शो के प्रोमोज में ही मल्लिका ने वो अंदाज दिखा दिए हैं कि दर्शक इस शो की ओर खिंचे चले आएं।
इन प्रोमोज में कभी हग करते कंटस्टेंट की पकड़ में आई मल्लिका की गुस्से और शकभरी निगाहें हैं तो कहीं मल्लिका शो के एंकर रोहित रॉय के आगे रोती दिख रही हैं। शो के प्रतियोगी भी मल्लिका के लिए जी जान एक किए हुए हैं। कोई हाथ पर उनका नाम गुदवा कर आया है तो कोई उनको नजाकत भरे अंदाज से प्रपोज कर रहा है।
विज्ञापन
शो के लिए 1 लाख 27 हजार लोगों ने आवेदन किया था जिसमें से 30 को प्रतियोगी बनने का अवसर मिला है। वैसे ये शो राखी और रतन राजपूत के स्वयंवर जैसा ही होगा या उससे कुछ अलग ये आज रात ही पता चलेगा।
विज्ञापन