फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mahesh Bhatt Grace The Stage Of Indian Idol 15 say This Show Is Serving Truth

Mahesh Bhatt: इंडियन आइडल 15 के मंच की शोभा बढ़ाने पहुंचे महेश भट्ट, सिंगिंग रियालिटी शो को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 24 Nov 2024 05:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 24 Nov 2024 05:17 PM IST
सार

महेश भट्ट एक क्रिएटिव इंसान हैं। निर्देशक के तौर पर उन्होंने कई शानदार फिल्में बनाई हैं। आज रात 9 बजे वह दर्शकों को 'इंडियल आइडल 15' के मंच पर नजर आएंगे। इस शो में वह नए गायकों के गीत सुनेंगे और उन्हें सराहेंगे। 
 

विज्ञापन
Mahesh Bhatt Grace The Stage Of Indian Idol 15 say This Show Is Serving Truth
महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@sonytvofficial

विस्तार

इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर सिंगिंग रियालिटी शो 'इंडियन आइडल 15' दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस शो में कई नए गायकों ने बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया है। इस शो में कई बड़ी और नामी बॉलीवुड हस्तियां भी गेस्ट जज के तौर पर आती हैं। आज रात को निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट इंडियन आइडल 15 के मंच की रौनक बढ़ाने आ रहे हैं। सोनीटीवी ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज पर महेश भट्ट वाले एपिसोड की झलक को साझा किया गया। वह इस शो के मंच पर आकर काफी खुश नजर आए और उन्होंने प्रतियोगियों का खूब हौसला भी बढ़ाया। 

विज्ञापन

इंडियन आइडल को सच्चाई से भरा शो कहा 
इंडियन आइडल 15 के होस्ट आदित्य नारायण ने शो के मंच पर महेश भट्ट का शानदार स्वागत किया। साथ ही उनसे पूछा कि क्या आप यह शो देखते हैं। इस पर महेश का जवाब था कि इस शो का मिजाज हमसे मिलता है। वह आगे यह भी कहते हैं कि झूठ के इस जमाने में यह शो सच परोस रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गायकों के गीत सुनकर हुए इंप्रेस 
महेश भट्ट ने इंडियन आइडल 15 में कई प्रतियोगियों के गाने सुने और उन्हें सराहा। खासकर एक प्रतियोगी से वह काफी इंप्रेस हुए। इस प्रतियोगी का नाम प्रियांशु है। इस शो में उनके माता पिता भी शामिल हुए उनसे महेश ने काफी इमोशनल बातें कीं। दरअसल प्रियांशु के माता पिता ने कहा कि आज वह इस मुकाम पर है तो इसमें उनका योगदान नहीं है। इस पर महेश भी बोले कि उन्हें भी लगता है कि वह आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के शायद उतने अच्छे पैरेंट नहीं बन पाए जितना बनना चाहिए था। उन्हें लगता है कि पहले जितना वक्त उन्हें अपने बच्चों को देना चाहिए था शायद वह नहीं दे पाए। 

विज्ञापन

बनाई हैं दिल को छू लेने वाली फिल्में
महेश भट्ट ने बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में बतौर निर्देशक बॉलीवुड को दी हैं। इन फिल्मों में 'आशिकी (1990)', 'जख्म', 'सड़क', 'सारांश' शामिल हैं। वह हर फिल्में में गहराई से कहानी को दिखाते हैं। साथ ही उनकी फिल्मों के गाने भी बहुत शानदार होते हैं। उनकी फिल्मों के अधिकतर गाने हिट रहे और आज भी खूब सुने जाते हैं। कुछ समय पहले विक्रम भट्ट ने बताया कि महेश भट्ट ने उनकी 'आशिकी 3' के लिए नया नाम सुझाया है। हो सकता है कि यह फिल्म 'तू मेरी पूरी कहानी' के नाम से दर्शकों को देखने को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed