फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Madhurima Tuli to enter as wild card contestant in Bigg Boss 13 mother Vijaya Pant Tuli reaction

BB13: मधुरिमा तुली की एंट्री को लेकर मां ने तोड़ी चुप्पी, एक्स ब्वॉयफ्रेंड विशाल को लेकर कही ये बात

Sun, 01 Dec 2019 04:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 01 Dec 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
Madhurima Tuli to enter as wild card contestant in Bigg Boss 13 mother Vijaya Pant Tuli reaction
Vishal, Madhurima and VIjaya Pant Tuli - फोटो : twitter

'बिग बॉस' में मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) की वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने ट्वीट करके खुलासा किया था कि विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली शो में आने वाली हैं। शो में मधुरिमा की एंट्री को लेकर उनकी मां का बयान भी आ गया है। मधुरिमा की मां विजया पंत तुली ने बताया कि बेटी ने शो में आने का फैसला क्यों लिया?

विज्ञापन


स्पॉटब्वॉय वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मधुरिमा की मां ने कहा- 'उसे इस टीवी शो का ऑफर उस समय आया था जब पहली बार 'नच बलिए' से बाहर हो गई थी। इसके बाद वो इसके बारे में सोच रही थी कि दोबारा नच बलिए से ही ऑफर आ गया था। इस बारे में उस वक्त फैसला नहीं लिया था। दोबारा जब उसे इस शो में आने के लिए संपर्क किया गया तो मैंने उसे हरी झंडी दे दी। मैंने उससे कहा कि आप ऐसी इंडस्ट्री में काम कर रही हो जहां आप बातों को बोझ लेकर नहीं चल सकते।' 
विज्ञापन


जब मधुरिमा की मां से पूछा गया कि क्या शो में आने का फैसला मिलने वाली रकम है? जवाब में मधुरिमा तुली का मां ने कहा- 'ऐसा बिल्कुल नहीं है कि वह पैसों की वजह से जा रही है। बिग बॉस बड़ा प्लेटफॉर्म है।' हालांकि जब उनसे पूछा गया कि एक्स ब्वॉयफ्रेंड विशाल भी शो में हैं। तो क्या वह उसे लेकर परेशान हैं? मधुरिमा की मां ने कहा- 'नहीं उसे समझाया है। बाकी जो भी होगा आगे देखते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें,  'बिग बॉस' में आने से पहले विशाल और मधुरिमा ने 'नच बलिए' में हिस्सा लिया था। शो के दौरान इन दोनों के झगड़ों से जज भी परेशान हो गए थे। मधुरिमा और विशाल 'नच बलिए 9' में बतौर एक्स जोड़ीदार बनके आए थे। यह दोनों पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन शो में आने से पहले इनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद यह दोनों 'नच बलिए' में अपने डांस का जलवा दिखाने आए थे।

यह भी पढ़ें- BB13: देवोलीना के बेघर होते ही 'राजा' बने सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल बने 'वजीर' तो रश्मि बनीं 'घोड़ा'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed