'बिग बॉस 13' के प्रशंसकों को हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सबसे बड़ी खुशखबरी मिली है। 'बिग बॉस' के एतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि शो को पांच हफ्ते आगे बढ़ाया गया। इस बात से कुछ घरवाले खुश हुए कुछ ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। 30 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों से एक ऐसा टास्क करवाया जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला घर के राजा बन गए जबकि वजीर का टैग विशाल आदित्य सिंह को मिला।
BB13: देवोलीना के बेघर होते ही 'राजा' बने सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल बने 'वजीर' तो रश्मि बनीं 'घोड़ा'
'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने घर के कैप्टन बने सिद्धार्थ शुक्ला को जिम्मेदारी दी कि वह घरवालों के खेल के आधार पर शतरंज की बिसात पर उनके नाम के टैग उन्हें दे। सिद्धार्थ शुक्ला को न केवल घरवालों को टैग देना था बल्कि वह टैग उन्हें क्यों दे रहे हैं यह भी बताना था। सिद्धार्थ ने शहनाज को हाथी का टैग पहनाया। शहनाज को यह टैग देते ही सिद्धार्थ ने कहा कि वह सबकुछ जानने के बाद भी वही करती हैं जो उन्हें अच्छा लगता है। पारस छाबड़ा को ऊंट का और हिंदुस्तानी भाऊ को प्यादा का।
इसके बाद रश्मि देसाई को घोड़ा का टैग दिया। सिद्धार्थ ने कहा कि वह ढाई कदम चलने के बाद कुछ भी सोचती नहीं है। इसलिए इस टैग की सही हकदार वही हैं। सिद्धार्थ के यह कहते ही रश्मि और सिद्धार्थ की नोकझोंक हो गई। इससे पहले घरवालों के बीच खाने को लेकर झगड़ा भी हुआ था।
दरअसल, रश्मि और विशाल ने फ्रिज से चुराकर पास्ता खा लिया था। यह पास्ता 'बीबी लग्जरी बजट' जीतने वाली टीम का था। इस टास्क को सिद्धार्थ की टीम ने जीता था। 'बिग बॉस' ने रश्मि और विशाल की क्लास लगाई जिसके बाद यह बात उन्हें घरवालों को बताने को कहा। जैसे ही रश्मि और विशाल ने यह बात सभी घरवालों को बताई तो रश्मि और विशाल से सिद्धार्थ का झगड़ा हुआ। यहां तक कि रश्मि रो पड़ीं।
'बिग बॉस' से देवोलीना भी बेघर हो चुकी हैं। हालांकि देवोलीना इस बार घर से बाहर निकलने के लिए नॉमिनेटड नहीं थीं। तबीयत ठीक न होने के वजह से उन्होंने शो को बीच में छोड़ा। हालांकि वह वापसी करेंगी या नहीं इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। इस हफ्ते छह कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटड थे। इनके नाम शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला, विकास (हिंदुस्तानी भाऊ), पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं। माहिरा और पारस को छोड़कर बाकी सभी सुरक्षित हो गए हैं। अब देखना होगा कि माहिरा और पारस में से कौन घर से बाहर जाता है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: मधुरिमा तुली की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, ये दो सदस्य भी घर में दोबारा आ सकते हैं नजर