{"_id":"c78840f6-8492-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"madhubala-reached-top-4-in-tam-rating","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी रेटिंगः मधुबाला पहुंचा नंबर चार पर ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी रेटिंगः मधुबाला पहुंचा नंबर चार पर
अनुराधा गोयल
Updated Mon, 04 Mar 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आठवें सप्ताह की रेटिंग में कई बदलाव देखने को मिलें। जहां कुछ नए शोज आठवें सप्ताह टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए वहीं कुछ शोज अच्छी रैकिंग पाने में भी कामयाब हुए हैं। आइए जानें 17 फरवरी से 23 फरवरी के बीच कौन से शोज अपनी स्टोरी के साथ कहां फिट बैठे।
विज्ञापन
आज भी नंबर वन पर है 'दीया और बाती हम'
पिछले काफी समय से टॉप पर बना हुआ स्टार प्लस का धारावाहिक 'दीया और बाती हम' इस बार भी नंबर वन पर है। हालांकि बीच-बीच में कलर्स पर प्रसारित 'बालिका वधु' नंबर वन पर आया। लेकिन आठवें सप्ताह में एक बार फिर 'दीया और बाती हम' नंबर वन पर पहुंच गया है। बेशक इस शो की पिछले सप्ताह के मुकाबले रेटिंग गिरी है लेकिन फिर भी ये अपनी जगह बरकरार रखे हुए है।
विज्ञापन
'बालिका वधु' इस सप्ताह भी नंबर दो पर
पिछले सप्ताह 'बालिका वधु' नंबर तीन से दो की पोजीशन पर आ गया। लेकिन इस सप्ताह बिना रेटिंग कम हुए ये शो नंबर दो की रैकिंग पर बरकरार है। दरअसल, कहानी में नए कैरेक्टर्स के आने और गौरी के वापसी आने के अंदेशे के कारण इस धारावाहिक में काफी ट्विस्ट आ गया था। जिसके कारण 'बालिका वधु' अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब हुआ है।
विज्ञापन
टॉप 3 में आया 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
स्टार प्लस प्रसारित धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नंबर दो से तीन पर आ गया है। दरअसल, इस सप्ताह शो की रेटिंग भी गिर गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस सप्ताह शो में कुछ खास ट्विस्ट नहीं आया, जिससे शो की रेटिंग भी गिर गई। बहरहाल, शो फिर भी टॉप 3 में अपनी जगह बरकरार रखे हुए है।
'मधुबाला' और 'तारक मेहता...' आए नंबर चार पर
कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'मधुबाला' में मधुबाला को जब से आरके ने छोड़ा है तब से शो की रेटिंग काफी बढ़ गई है। शो में लगातार नए-नए ट्विस्ट आ रहे है। दर्शक जानने के इच्छुक हैं कि मधुबाला अपनी लाइफ में आगे कैसे सरवाइव करेगी। इसी के चलते ये शो टैम रेटिंग में नंबर चार की रैकिंग पर पहुंच गया है। वहीं सब टीवी पर प्रसारित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की हास्य का पुट लिए नंबर पर पर बरकरार है।
'ससुराल सिमर का' पहुंचा नंबर पांच पर
कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में जब से रोली ने वीरू को छोड़ा है, सिमर रोली को बचाते हुए गोली का शिकार हुई है और रोली के पति सिद्घांत की लाइफ में नैना की एंट्री हुई है तब से इस शो में कई उतार-चढ़ाव आ गए हैं। जिससे शो काफी दिलचस्प हो गया है। इन ट्विस्ट के कारण शो की रेटिंग बढ़ गई है और ये नंबर पांच की पोजीशन पर पहुंच गया है।
टॉप 10 में शामिल है ये अन्य शो
स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' और जीटीवी का 'सपने सुहाने लड़कपन के' नंबर छह पर हैं तो जीटीवी पर प्रसारित शो 'कुबूल है', स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'प्यार का दर्द मीठा-मीठा, प्यारा-प्यारा' और जी टीवी पर प्रसारित शो 'पवित्र रिश्ता' नंबर सात पर आ गए हैं। ठीक इसी तरह कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'उतरन' नंबर आठ पर है और स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'वीरा' नंबर नौ और लाइफ ओके पर प्रसारित पौराणिक शो 'देवो के देव महादेव' टॉप 10 में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब हुए हैं।
अब देखना होगा कि इन शोज के अलावा आने वाले सप्ताह में कौन सा शो किसको मात दे आगे निकलता है और कौन सा शो टॉप 3 की रैकिंग में बरकरार रहता है।