फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: कंगना रणौत की जेल में फूट-फूटकर रोए मुनव्वर फारूकी, बोले- ‘मां को वादा किया था..’

Sat, 26 Mar 2022 01:46 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 26 Mar 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
Lock upp munawar faruqui emotional in kangana ranaut show karan kundrra hugs him says jab tu rota ha
मुनव्वर फारूकी, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' चर्चाओं में बना हुआ है। शो को शुरू हुए काफी समय हो गया है और अब कंटेस्टेंट्स के बीच तगड़ा कम्पटीशन देखने को मिल रहा है। हर कोई एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में लगा हुआ है। शो में स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी हैं, जो दमदार कंटेस्टेंट हैं। मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह इमोशनल होकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण कुंद्रा उन्हें संभालने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

Lock upp munawar faruqui emotional in kangana ranaut show karan kundrra hugs him says jab tu rota ha
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में गेम के दौरान एक ऐसा मोमेंट आता हुआ दिख रहा है, जिसमें मुनव्वर इमोशनल हो जाते हैं और फूट-फूटकर रोने लगते हैं। मुव्वर अपने परिवार को बेहद याद करते हुए भावुक हो जाते हैं। इस दौरान करण कुंद्रा उनकी हिम्मत बढ़ाते हैं। करण कुंद्रा मुनव्वर फारूकी से कहते हैं, 'जब तू हंसता है तो पूरा देश हंसता है। जब तू रो रहा है तो पूरा देश भी रो रहा है। तू पागल है क्या।' करण की इस बात पर मुनव्वर कहते हैं, 'तभी तो मैं किसी के आगे रोता नही हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

Lock upp munawar faruqui emotional in kangana ranaut show karan kundrra hugs him says jab tu rota ha
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

मुनव्वर की ऐसी हालत देखकर करण कुंद्रा ये भी कहते हैं, 'तुम तो स्वीटहार्ट हो।' मुनव्वर फारूकी कहते हैं, 'मैं अपने माता-पिता को काफी याद कर रहा हूं। मैं मां से वादा करके यहां आया था।' हालांकि, इस बीच भी मुनव्वर के आंसू रुकते नहीं हैं। इस पर करण कहते हैं, 'रो कुछ नहीं होता... लोगों की नजरें तुम पर ही हैं। हर कोई 24 घंटे देख रहा है और हर पल उनकी दुआएं तुम्हारे साथ हैं। पूरे हिंदुस्तान की दुआएं तुम्हारे साथ हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Lock upp munawar faruqui emotional in kangana ranaut show karan kundrra hugs him says jab tu rota ha
लॉकअप - फोटो : सोशल मीडिया

शो में मुनव्वर फारूकी पहली बार इमोशनल होते हुए नजर आए हैं। कॉमेडियन की ऐसी हालत देखकर वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया था। निशा रावल और करणवीर बोहरा की आंखें नम थीं। बता दें कि शो में सायशा शिंदे मुनव्वर फारूकी को पसंद करने का दावा कर चुकी हैं और अंजलि और मुनव्वर की नजदीकियां बढ़ते हुए सब देख रहे हैं। इन तीनों का ट्राई एंगल अब दर्शकों को देखने को मिल रहा है, जो कई लोगों को पसंद भी आ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed