फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   'Kusum' Fame Actor Anuj Saxena Arrested for cheating investors of Rs.141 crore by Mumbai Police

धोखाधड़ी: सीरियल 'कुसुम' फेम एक्टर अनुज सक्सेना निवेशकों को 141 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में गिरफ्तार

Sat, 01 May 2021 03:18 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 01 May 2021 03:18 PM IST
सार

टीवी अभिनेता और एल्डर फार्मास्युटिकल्स के सीओओ अनुज सक्सेना को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने  141 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
'Kusum' Fame Actor Anuj Saxena Arrested for cheating investors of Rs.141 crore by Mumbai Police
अनुज सक्सेना - फोटो : file

विस्तार

टीवी अभिनेता और एल्डर फार्मास्युटिकल्स के सीओओ अनुज सक्सेना को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार कर लिया है। अनुज इन दिनों कई मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्हें 141 करोड़ रुपये की निवेशकों को ठगने की शिकायत के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह शिकायत कंपनी के एक निवेशक ने ही दर्ज कराई है जिसका कहना है कि साल 2012 में अनुज ने निवेश के बदले उनसे बेहतर रिटर्न का वादा किया था जो अभी तक भी बीच में ही अटका हुआ है।

विज्ञापन


वहीं ईओडब्ल्यू ने अनुज सक्सेना की कस्टडी को कंपनी के सीओओ के रूप में उनकी भूमिका की जांच करने के लिए कहा है। लेकिन उन्होंने इस याचिका का विरोध किया है। अनुज ने कहा कि वो एक मेडिकल प्रैक्टिशनर हैं और इस समय उनकी कंपनी पीपीई किट और सैनिटाइटर बना रही है। महामारी के दौर में यह दोनों ही चीजें आवशयक है तो इस जांच को अभी टाल दिया जाना चाहिए।  
विज्ञापन


इस पर न्यायाधीश अभिजीत नंदगांवकर का कहना है कि भले ही वह एक चिकित्सक हो और कोविड -19 की इस स्थिति में किट और सैनिटाइटर का निर्माण कर रहे हों लेकिन हम निवेशकों द्वारा किए गए धोखाधड़ी की याचिका को नजरअंदाज नहीं कर सकते। जिसके बाद अनुज को सोमवार तक ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेजने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि टीवी सीरियल 'कुसुम' से अनुज सक्सेना ने धमाकेदार एंट्री की थी। इस शो में अनुज ने कुसुम के पति अभय कपूर का किरदार निभाया था। इस शो से अनुज घर-घर में मशहूर हो गए थे। इसके बाद कुमकुम, कुछ पल साथ तुम्हारा, सारा आकाश, सोलह श्रृंगार, डोली सजा के सीरियल में भी नजर आए। आखिरी बार अनुज साल 2008 में 'कुछ इस तरह' सीरियल में नजर आए थे। सीरियल के अलावा अनुज ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। हालांकि यह फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इन फिल्मों के नाम 'चेज' और 'पराठे वाली गली' है। फिल्हाल अनुज लाइमलाइट से दूर गुमनामी भरी जिंदगी जी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed