फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kundali Bhagya fame tv actress Anjum Fakih health deteriorated admitted to hospital gave update with selfie

Anjum Fakih: 'कुंडली भाग्य' फेम अभिनेत्री अंजुम फकीह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, दिया स्वास्थ्य अपडेट

Sat, 13 Apr 2024 07:51 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 13 Apr 2024 07:51 PM IST
सार

'कुंडली भाग्य' फेम अभिनेत्री अंजुम फकीह के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी सर्जरी हुई है। इसी बीच अंजुम ने फैंस को स्वास्थ्य अपडेट देते हुए दुआ की अपील की है।

विज्ञापन
Kundali Bhagya fame tv actress Anjum Fakih health deteriorated admitted to hospital gave update with selfie
अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कुंडली भाग्य' फेम अभिनेत्री अंजुम फकीह के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। अंजुम फकीह मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने और उसके बाद एक छोटी सर्जरी का खुलासा किया। अस्पताल से दो तस्वीरें साझा कर अंजुम ने अपना हेल्थ अपडेट भी दिया है।

विज्ञापन

अंजुम फकीह की तस्वीर हुई वायरल 

अंजुम फकीह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन सभी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अपडेट साझा किया, जो उन्हें लेकर चिंतित हैं। अभिनेत्री ने अस्पताल का गाउन पहने हुए और नाक के चारों ओर ऑक्सीजन ट्यूब लगाए हुए अपनी एक सेल्फी साझा की। साथ में, एक विस्तृत कैप्शन भी था, जिसने उनके फैंस को उनके स्थिर स्वास्थ्य के बारे में सूचित किया। 

विज्ञापन


Aayush Sharma: अर्पिता से शादी के समय कुछ भी नहीं कमाते थे आयुष, इस वजह से रिश्ते के लिए राजी हुए थे सलमान
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री ने दिया स्वास्थ्य अपडेट 

अंजुम फकीह एक छोटी सी सर्जरी के बाद ठीक हो रही हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना स्वास्थ्य अपडेट साझा किया और लिखा, 'ड्यून पार्ट 3 में नजर आ सकती हूं हाहाहाहा... तो उसे सुनो 'अल गरीब' के नाम से पेश किया जाएगा। वैसे मजाक से हटकर एक छोटी सर्जरी हुई है और सब ठीक है।' अभिनेत्री ने फैंस से उनके लिए दुआ करने की भी गुजारिश की है।


Chithha: फिल्म 'चिट्टा' के आलोचकों पर सिद्धार्थ का कटाक्ष, 'एनिमल' पर तंज कस दिया करारा जवाब!

अंजुम फकीह का वर्कफ्रंट, निजी जिंदगी

अंजुम फकीह की बात करें तो वह आखिरी बार टेलीविजन के चर्चित शो 'कुंडली भाग्य' में नजर आई थीं। हालांकि, अभिनेत्री ने इस शो से एक छोटा ब्रेक ले लिया था और वह रोहित शेट्टी के जरिए होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बनीं थीं। अंजुम की निजी जिंदगी की बात करें तो उनके और बॉयफ्रेंड रोहित जाधव के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों ने तकरीबन दो साल तक एक-दूजे को डेट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed