फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   kratika sengar Nikitin share first glimpse of baby girl Devika with grandfather Pankaj Dheer photo goes viral

Kratika Sengar: कृतिका सेंगर और निकितिन ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, दादाजी की गोद में दिखीं लाडली देविका

Sat, 04 Feb 2023 05:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 04 Feb 2023 05:49 PM IST
सार

टीवी अभिनेत्री कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने पहली बार फैंस को अपनी बेटी देविका का चेहरा दिखाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर देविका की प्यारी सी तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
kratika sengar Nikitin share first glimpse of baby girl Devika with grandfather Pankaj Dheer photo goes viral
कृतिका सेंगर, निकितिन धीर - फोटो : Social media

विस्तार

टीवी अभिनेत्री कृतिका सेंगर और शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में थंगाबली के किरदार से दिल जीतने वाले निकितिन धीर इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। बीते साल वह एक बेटी के माता-पिता बने थे और अभी वह दोनों अपना पैरंटहुड इंजॉय कर रहे हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं, लेकिन अब तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था। आज फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, आज कृतिका और निकितिन ने अपनी बेटी का चेहरा पहली बार फैंस को दिखाया है।

विज्ञापन

kratika sengar Nikitin share first glimpse of baby girl Devika with grandfather Pankaj Dheer photo goes viral
देविका अपने दादाजी और अभिनेता पंकज धीर की गोद में - फोटो : Social media

दरअसल, हाल ही में माता-पिता बने कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने अपनी बेटी देविका के जन्म के आठ महीने बाद उनकी पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। आज उन्होंने देविका की तस्वीर उनके दादा पंकज धीर के साथ साझा की है। इस तस्वीर में देविका अपने दादाजी और अभिनेता पंकज धीर की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। देविका ने ब्लू रंग की ड्रेस पहन रखी है और ब्राउन कलर की कैप से उनका लुक और क्यूट बन गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Kratika Sengar Dheer (@itsmekratika)

Aruna Irani: अरुणा ईरानी ने विवाहेत्तर संबंधों पर की बात, बोलीं- पत्नियां दूसरी महिलाओं को न ठहराएं दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन

kratika sengar Nikitin share first glimpse of baby girl Devika with grandfather Pankaj Dheer photo goes viral
कृतिका सेंगर, निकितिन धीर - फोटो : Social media

कृतिका और निकितिन ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दादाजी की लाडली देविका।' देविका जब से पैदा हुई हैं, यह उनकी प्यारी तस्वीर है, जिसमें उनका चेहरा साफ साफ दिखाई दे रहा है। अब देविका की तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई है। फैंस देविका की सुंदरता और क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रही हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कमेंट कर देविका पर प्यार बरसा रहे हैं। फैंस के साथ कई सेलेब्स का कहना है कि देविका बिल्कुल अपनी मां कृतिका जैसी सुंदर हैं।
South Stars 2023: साउथ सितारों के सामने शाहरुख की नई चुनौती, ये 10 कलाकार आजमाएंगे हिंदी पट्टी में किस्मत

विज्ञापन

kratika sengar Nikitin share first glimpse of baby girl Devika with grandfather Pankaj Dheer photo goes viral
कृतिका सेंगर, निकितिन धीर - फोटो : Social media

कृतिका और निकितिन साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे और उन्होंने बीते साल 12 मई को अपनी बेटी देविका का स्वागत किया था। इससे पहले कृतिका ने अपनी बेटी देविका के कान छिदवाने वाली तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी। उस तस्वीर पर भी फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने खूब प्यार लुटाया था।

Comic Con India: सजने लगा कामिक्स के किरदारों का सबसे बड़ा मेला, मुकाबले में उतरेंगे ये देसी सर्वशक्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed