फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ketki Dave husband Rasik Dave Known for Mahabharat character nandi dies at 65 due to kidney failure

Rasik Dave Death: अभिनेता रसिक दवे का 65 साल की आयु में निधन, ‘महाभारत’ के कैरेक्टर ‘नंद’ के लिए थे प्रसिद्ध

Sat, 30 Jul 2022 08:12 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 30 Jul 2022 08:12 AM IST
विज्ञापन
Ketki Dave husband Rasik Dave Known for Mahabharat character nandi dies at 65 due to kidney failure
केतकी और रसिक दवे - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी और गुजराती सीरियल्स और शोज में अभिनय करने वाले अभिनेता रसिक दवे का शुक्रवार रात 8 बजे निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किडनी खराब होने की वजह से अभिनेता ने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली। बता दें कि रसिक दवे को ‘महाभारत’ के कैरेक्टर ‘नंद’ के लिए जाना जाता था। हालांकि, उन्होंने इसके अलावा कई 'संस्कार धरोहर अपनों की', 'सीआईडी', 'कृष्णा' जैसे कई लोकप्रिय टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सारे गुजराती नाटकों, गुजराती फिल्मों और कई सारे सीरियल्स में भी काम किया था।

विज्ञापन

15 दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत
बताया जा रहा है कि रसिक दवे तकरीबन दो साल से डायलिसिस पर थे, जिसकी वजह से हफ्ते में तीन बार उन्हें अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते थे। हालांकि तबीयत बिगड़ने की वजह से 15 दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गौरतलब है कि केतकी और रसिक के दो बच्चे- रिद्धी और अभिषेक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है रसिक दवे?
रसिक ने अपने करियर की शुरुआत '82' में एक गुजराती फिल्म 'पुत्र वधू' से की थी। वह गुजराती - हिंदी दोनों भाषाओं में काम कर चुके हैं। रसिक दवे ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम अभिनेत्री केतकी दवे से शादी की थी। केतकी और रसिक की जोड़ी रिएलिटी शो 'नच बलिए' में भी नजर आई थी। बता दें कि केतकी की मां सरिता जोशी भी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और उनके पिता (दिवंगत) प्रवीण जोशी एक थिएटर निर्देशक थे। उनकी एक छोटी बहन पूरबी जोशी है जो एक अभिनेत्री और एक एंकर भी हैं। रसिक और केतकी दवे एक गुजराती थिएटर कंपनी भी चलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed