फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KBC 15 Rishtey Special Contestant Sarvesh gets new Family On Amitabh Bachchan Show

KBC 15: 'केबीसी 15' के रिश्ते स्पेशल में प्रतियोगी सर्वेश को मिला नया परिवार, बिग बी का यूं जताया अभार

Thu, 31 Aug 2023 01:02 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 31 Aug 2023 01:02 AM IST
सार

केबीसी 15 का रिश्ते स्पेशल सप्ताह बेहद शानदार जा रहा है। वहीं, इसके ताजा एपिसोड में प्रतियोगी सर्वेश को नया परिवार मिल गया है। 
 

विज्ञापन
KBC 15 Rishtey Special Contestant Sarvesh gets new Family On Amitabh Bachchan Show
कौन बनेगा करोड़पति 15 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन के जरिए होस्ट किया जाने वाला पसंदीदा क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' अपनी शुरुआत के बाद से ही सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के सवाल, इसके प्रतियोगी और बिग बी की मस्ती सबकुछ फैंस का खासा ध्यान आकर्षित करती है। केबीसी का यह सप्ताह रिश्ते स्पेशल है। इसी दौरान ताजा एपिसोड में प्रतियोगी सर्वेश ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए, साथ ही उन्हें शो पर नया परिवार भी मिल गया। 

विज्ञापन

'केबीसी 15' का रिश्ते स्पेशल एपिसोड 

'कौन बनेगा करोड़पति' शो ज्ञान के साथ-साथ भावनाओं से भी भरा होता है, और कभी-कभी हमारी आंखों में आंसू भी ला देता है। हालिया एपिसोड में यही हुआ। प्रतियोगी अक्सर सदी के महानायक के साथ अपनी कहानियां और निजी जीवन के विवरण साझा करते हैं, और रिश्ते स्पेशल में प्रतियोगी सर्वेश ने भी अपने जीवन के बारे में खुलासा किया। बिग बी, प्रतियोगी से पूछ रहे थे कि वह अपने परिवार के साथ क्यों नहीं आए। इस पर सर्वेश थोड़ा भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि उनके पिता ही उनका पूरा परिवार थे, लेकिन अब वह भी इस दुनिया में नहीं हैं। 

विज्ञापन


Jawan Audio Launch Event: कमल हासन ने की शाहरुख की जमकर तारीफ, किंग खान को बताया प्यार का प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगी सर्वेश ने सुनाई दर्द भरी कहानी

सर्वेश ने कहा किया कि उनके पिता उनके लिए सबकुछ थे, लेकिन वर्ष 2016 में फेफड़ों के कैंसर के कारण उनका निधन हो गया। फिर सर्वेश हमेशा के लिए अकेले रह गए। उन्होंने साझा किया, 'अब मेरा कोई परिवार नहीं है।' यह सुनकर सभी इमोशनल हो गए। इसके बाद सर्वेश ने अपने जीवन के 'एंजल' के बारे में बात की। सर्वेश ने कहा कि वह अपने चाचा-चाची को यहां चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश वह उन्हें सपोर्ट करने नहीं आ सके। प्रतियोगी ने बताया कि उनके चाचा और चाची हमेशा उनके सहायक रहे हैं। 


Pratyusha Banerjee: प्रत्युषा आत्महत्या मामले में राहुल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने आरोपमुक्ति अर्जी की खारिज

'केबीसी 15' में सर्वेश को मिला परिवार

जब सर्वेश यह बात कर रहे थे, तभी बिग बी ने कहा कि दंपति ने उनके लिए एक वीडियो भेजा है। सर्वेश वीडियो देख ही रहे थे कि तभी कोई आ गया। वह यह देखकर हैरान और बेहद खुश हो गए कि यह वही हैं, जिन्हें वह अंकल और आंटी कहते हैं। सर्वेश, उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनकी ओर दौड़े। प्रतियोगी बहुत खुश हुए और बिग बी से पूछा कि क्या वह आज दोनों को अपना माता-पिता कह सकते हैं। इस तरह रिश्ते स्पेशल में सर्वेश का परिवार पूरा हो गया और यह एपिसोड काफी भावनाओं भरा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed