फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KBC 14 Kaun Banega Crorepati Vinod Babubhai dream to come on show for 17 years called amitabh gem of bollywood

KBC 14: 17 साल से हॉट सीट पर आने का सपना देख रहे थे गुजरात के विनोद, अमिताभ बच्चन को बताया बॉलीवुड का नगीना

Sat, 19 Nov 2022 06:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 19 Nov 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
KBC 14 Kaun Banega Crorepati Vinod Babubhai dream to come on show for 17 years called amitabh gem of bollywood
अमिताभ बच्चन, केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर जाने का सपना उन सभी लोगों का होता है जो इस शो को पसंद करते हैं। हाल ही में केबीसी के शुक्रवार को आए एपिसोड में गुजरात के अमरेली से आए विनोद बाबूभाई सगाठिया ने शो में हिस्सा लिया। उन्होंने वहां बैठे दर्शकों को अपने इंट्रोडक्शन और डांस से एंटरटेन किया। अमिताभ बच्चन भी उनसे काफी प्रभावित हुए और कहा कि विनोद अब हॉट सीट नहीं छोड़ेंगे। इस पर विनोद ने एक ऐसी बात का खुलासा किया जिसे सुन सब दंग रह गए।

विज्ञापन

केबीसी 14 के हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में आए कंटेस्टेंट विनोद ने अमिताभ के हॉट सीट न छोड़ने वाले मजाक का जवाब देते हुए कहा कि हॉट सीट उनकी महबूबा है। वह 17 साल से इस पर विराजमान होने की कोशिश कर रहे हैं। यह बात सुनकर न केवल अमिताभ बल्कि वहां बैठे सभी दर्शक भी चौंक गए। इसके बाद अमिताभ ने विनोद से मजाक में पूछा कि अगर हॉट सीट उनकी महबूबा है तो वह कौन है जो इस शो में उनके साथ आई हैं। इसके जवाब में विनोद ने कहा कि इसका उत्तर उनके लिए भारी पड़ जाएगा।
KBC 14: केबीसी 14 में पहुंचे कार्तिक आर्यन के हमशक्ल, जवाब सुनकर अमिताभ बच्चन भी रह गए हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान अमिताभ ने विनोद से पूछा कि क्या वह स्क्रिप्ट भी लिखते हैं? इस पर हामी भरते हुए विनोद ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म का नाम 'दो दिलों की धड़कन' रखा था। विनोद ने बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बेहद पसंद हैं और इन तीनों सितारों को ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट लिखी है। इतना ही नहीं विनोद बाबूभाई ने अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का नगीना भी बुलाया।
Drishyam 2 Box Office Collection: 'दृश्यम 2' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, इतना हुआ कलेक्शन

विज्ञापन

इस खेल में अमिताभ कंटेस्टेंट विनोद की बातों से काफी प्रभावित नजर आए और दोनों ने खूब सारी बातें की जिसे दर्शकों ने काफी एंजॉय किया। विनोद केबीसी के मंच पर आकर काफी खुश थे और इस खेल में 60 हजार रुपए जीतकर अपने घर ले गए। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह फिल्मी पर्दे पर 'ऊंचाई' के साथ धूम मचा रहे हैं।
Kantara: कमल हासन पर चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देखने के बाद ऋषभ शेट्टी को फोन कर कही यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed