KBC 14: केबीसी 14 में पहुंचे कार्तिक आर्यन के हमशक्ल, जवाब सुनकर अमिताभ बच्चन भी रह गए हैरान
इस कंटेस्टेंट का नाम वैभव रेखी है। एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अमिताभ वैभव से कार्तिक आर्यन से जुड़ा सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव कार्तिक आर्यन के अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इस दौरान अमिताभ वैभव से पूछते हैं कि कार्तिक आर्यन की फीमेल फॉलोइंग काफी ज्यादा है और आपकी? इस पर वैभव कहते हैं कि मेरी भी फैन फॉलोइंग ठीक ठाक है। लेकिन उनका गोल पहले सी ही फिक्स है।' उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट जाती है। इस प्रोमो वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'हम दुआ करते हैं कि आप जल्द ही सात समंदर पार जाएं और आपको आपका गोल मिल जाए।'
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। इससे पहले सूरज कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में अमिताभ के अलावा अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, डैनी डेंग्जोंग्पा और परिणीति चोपड़ा भी हैं। वहीं कार्तिक आर्यन की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म 'फ्रेडी' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले कार्तिक 'भूल भुलैया 2' में दिखे थे जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
Daya Shankar Pandey: ‘रामू ने ठुकरा दी आमिर खान की सिफारिश, आशुतोष की ‘पहला नशा’ में सीन कटा तो बहुत रोया...’