{"_id":"61954c7ac535ab71923b13aa","slug":"kbc-13-manas-gaikwad-of-lucknow-will-he-be-able-to-win-one-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"KBC13: 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचे लखनऊ के मानस गायकवाड़, क्या दे पाएंगे सही जवाब?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC13: 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचे लखनऊ के मानस गायकवाड़, क्या दे पाएंगे सही जवाब?
Thu, 18 Nov 2021 12:09 AM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
मानस गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के सबसे बड़े क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 13 में इस हफ्ते 'स्टूडेंट स्पेशल वीक' चल रहा है। जहां बच्चे अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना करते नजर आ रहे हैं। आज हॉट सीट पर लखनऊ के मानस गायकवाड़ बैठे हैं। वह आज के एपिसोड में पांच हजार रुपये जीत गए हैं और कल खेल को वह आगे बढाते दिखेंगे। सोनी टीवी के जारी किए गए प्रोमो में दिखाया गया कि मानस गायकवाड़ एक करोड़ के सवाल तक पहुंच गए हैं। अगर मानस 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देते हैं तो वह 'स्टूडेंट्स स्पेशल वीक' में करोड़पति बनाने वाले पहले कंटेस्टेंट होंगे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन भी हुए प्रभावित
लखनऊ के मानस गायकवाड़ 15 साल के हैं और खेल में जिस तरह का उन्होंने प्रदर्शन किया है उससे शो के होस्ट अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित होते दिखाई दे रहे है। प्रोमो में मानस को कहते देखा जा सकता हैं कि वह सिर्फ अपने ही नहीं, पर सारे फ्यूचर इंटरप्रेन्योर की विश पूरी करने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
विज्ञापन
इस हफ्ते चलेगा स्टूडेंट्स स्पेशल
चिल्ड्रन डे के खास मौके पर केबीसी में 'स्टूडेंट स्पेशल वीक' चल रहा है। केबीसी में बच्चे प्वाइंट्स के लिए गेम खेल रहे हैं। यह प्वाइंट 18 साल के होने के बाद रुपयों में बदल जाएंगे। वहीं 'स्टूडेंट स्पेशल वीक' गुरुवार तक ही चलेगा। जिसके बाद शानदार शुक्रवार में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ केबीसी में अमिताभ के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे।