{"_id":"6188c6dfd92ad03e292061e1","slug":"kbc-13-geeta-singh-gaur-became-the-third-crorepati-of-this-season-sets-unique-example-for-every-housewife","type":"story","status":"publish","title_hn":"KBC 13: गीता सिंह बनी सीजन की तीसरी करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल का क्या दे पाएंगी सही जवाब?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 13: गीता सिंह बनी सीजन की तीसरी करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल का क्या दे पाएंगी सही जवाब?
Mon, 08 Nov 2021 12:17 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
गीता सिंह केबीसी की तीसरी करोड़पति
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 को आज उसका तीसरा करोड़पति मिलने जा रहा है। दरअसल, राजस्थान की गीता सिंह गौर इस सीजन की तीसरी करोड़पति बनने वाली हैं। गीता सिंह गौर गृहणी हैं और उन्होंने शो में 1 करोड़ रुपए के सवाल का सफलतापूर्वक जवाब दे दिया है। अब वह 7 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच गई है। केबीसी ने प्रोमो जारी किया है जिसमें अमिताभ बच्चन कहते दिखाई दे रहे हैं कि गीता ने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दे दिया है। प्रोमो के साथ लिखा है 'उम्र की सेकंड इनिंग, गीता हमारी नयी कंटेस्टेंट हैं और हर गृहणी के लिए एक मिसाल।'
विज्ञापन
जारी वीडियो में 53 साल की गीता कहती दिख रही हैं कि 'मैंने अपना पूरा जीवन बच्चों की परवरिश में बिताया है। अब मैं अपने जीवन की सेकंड इनिंग अपने लिए जीना चाहती हूं।' इतना ही नहीं गीता प्रोमो में जीप चलाती दिख रही हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
विज्ञापन
गीता, साहिल अहिरवाल और हिमानी बुंदेला के बाद सीजन की तीसरी करोड़पति बनी हैं। गीता के सामने अब 7 करोड़ रुपये का प्रश्न आएगा, वो इस सवाल का जवाब देकर 7 करोड़ रुपये जीत पाती हैं या नहीं, यह तो आगामी एपिसोड में ही पता चलेगा।