KBC 13: मायावती से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई कंटेस्टेंट, 6 लाख 40 हजार जीतने का सपना टूटा
मशहूर टेलीविजन क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन शुरू होते ही लोगों की पहली पसंद बन चुका है। शो में रोजाना कई कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विस्तार
मशहूर टेलीविजन क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन शुरू होते ही लोगों की पहली पसंद बन चुका है। शो में रोजाना कई कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में छत्तीसगढ़ की कल्पना सिंह शामिल हुईं। पेशे से प्रिंसिपल कल्पना का स्कूल लॉकडाउन के दौरान राज्य में ऑनलाइन शिक्षा मुहैया कराने वाला पहला स्कूल बना था। शो में अपने शानदार खेल के बदौलत उन्होंने 3 लाख 20 हजार रुपये भी जीते।
हालांकि, शो के अगले पड़ाव में पूछे गए सवाल का गलत जवाब देकर कल्पना 6 लाख 40 हजार रुपये जीतने से चूक गईं। दरअसल, शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा था कि इसमें से किस राजनेता ने अपना करियर स्कूल शिक्षिका के रूप में शुरू किया? इसके लिए कल्पना को चार ऑप्शन दिए गए थे। इसमें सुषमा स्वराज, मायावती, प्रतिभा पाटिल, निर्मला सीतारमण का नाम शामिल था। इसका सही जवाब उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती था।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
बता दें कि मायावती ने अपने करियर की शुरुआत एक टीचर के रूप में की थी। हालांकि, कल्पना इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं और उन्हें 3 लाख 20 हजार रुपये जीतकर ही घर वापस लौटना पडा। हालांकि, कल्पना चाहती थीं कि वह केबीसी से ज्यादा से ज्यादा रकम जीतें ताकि हैंडीकैप्ड बच्चों के लिए एक प्राइमरी स्कूल बनवा सकें।
वहीं, शो के अगले शानदार शुक्रवार एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और फराह खान शामिल होंगी। इस एपिसोड के लिए शो का एक प्रोमो भी हाल ही में जारी किया गया है। इसमें दीपिका पादुकोण महानायक अमिताभ बच्चन से अपने पति रणवीर सिंह की शिकायत से करती नजर आ रही हैं।