फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kaun Banega Crorepati 17 end with Amitabh Bachchan emotional note

'केबीसी 17' में इस बात को लेकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, नम आंखों से दर्शकों को कहा धन्यवाद

Sat, 03 Jan 2026 10:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 03 Jan 2026 10:21 PM IST
सार

KBC 17 Last Show: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के आखिरी एपिसोड में अमिताभ बच्चन काफी भावुक हो गए। उन्होंने शो और शो में अपने सफर को लेकर कई बातें कही हैं। आइए डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 17 end with Amitabh Bachchan emotional note
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी लिव

विस्तार

टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक 'कौन बनेगा करोड़पति 17' (केबीसी) का आखिरी सीजन एक भावुक मोड़ पर खत्म हुआ। शो के आखिरी वक्त अमिताभ बच्चन ने दिल को छू लेने वाली बात की। उन्होंने इतने वर्षों तक उनके और शो के साथ खड़े रहने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया। आखिरी एपिसोड की शुरुआत केबीसी के सीजन 17 में आखिरी बार दर्शकों का स्वागत करने से हुई। गेम फिर से शुरू होने से पहले, वह रुके और उन्होंने बताया कि समय कितनी जल्दी बीत गया और यह शो का सफर उनके लिए कितना खास रहा है।
विज्ञापन

वक्त जल्दी गुजर गया
शो 'केबीसी 17' के बारे में और इसमें अपने सफर के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, 'कभी-कभी हम कुछ पल को इतना जी लेते हैं, उसमें इतना खो जाते हैं कि जब वह पल अपने आखिरी दौर में होता है, तो लगता है कि अरे अभी तो शुरू हुआ था और इतनी जल्दी खत्म भी हो गया। सब कुछ ऐसा लगता है, मानो कल की बात हो। इन्हीं भावनाओं से गुजरते हुए मैं इस खेल के आखिरी दिन की शुरुआत करने जा रहा हूं।'

Ikkis: वीकएंड का फायदा नहीं उठा सकी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस', तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 17 end with Amitabh Bachchan emotional note
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी लिव
दर्शकों ने खुली बाहों से स्वागत किया
अमिताभ बच्चन ने शो में अपने बिताए पल के बारे में बताते हुए कहा 'अपनी जिंदगी का एक तिहाई हिस्सा आप सबके साथ बिताना, मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। जब-जब मैंने इस मंच से कहा है कि हम आ रहे हैं, तो आप सब ने खुली बाहों से स्वागत किया है।'
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा 'जब मैं हंसा हूं तो आप हंसे हैं, जब मेरी आंखें नम हुई हैं तो आपकी भी आंखों से आंसू बहे हैं। आप मेरे इस सफर में भागीदार बनते रहे हैं, आरंभ से लेकर अंत तक। आप हैं तो ये खेल है, और ये खेल है तो हम हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद आपका।'
विज्ञापन

शो से पहली बार अमिताभ टीवी पर दिखे
आपको बता दें कि 'केबीसी' की शुरुआत ब्रिटिश शो 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?' के इंडियन वर्जन के तौर पर हुई थी। इसी शो में अमिताभ बच्चन पहली बार टीवी पर दिखे। इसने उनके करियर को एक नई जिंदगी दी। पिछले कुछ वर्षों में, केबीसी सिर्फ एक क्विज शो से कहीं ज्यादा बन गया है। कंटेस्टेंट्स के दिल को छू लेने वाली कहानियों के साथ, यह शो लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed