फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kasautii Zindagii Kay 2 First look of Erica Fernandes leaked

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' की 'प्रेरणा' का फर्स्ट लुक लीक, ये एक्ट्रेस करेगी रोल

Sat, 18 Aug 2018 08:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 First look of Erica Fernandes leaked
kasauti

प्रोड्यूसर एकता कपूर का टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' फिर से शुरू होने जा रहा है। कुछ दिन पहले ही एकता ने इस सीरियल का प्रोमो रिलीज किया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कइयों को तो अपने बचपन की भी याद आ गई थी । सोशल मीडिया पर इस प्रोमो की काफी तारीफ हुई थी । अब एक नई वजह से यह शो चर्चा में आ गया है। दरअसल, शो में प्रेरणा के रोल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस किरदार को एरिका फर्नांडिस करने जा रही हैं.. 

विज्ञापन

Kasautii Zindagii Kay 2 First look of Erica Fernandes leaked
Erica Fernandes - फोटो : Instagram

एरिका 'प्रेरणा' के लुक में बहुत ही सुंदर दिख रही हैं और उन्होंने लाल रंग की सलवार कमीज पहनी हुई है। ये शो 10 सितंबर से घर-घर पहुंचने वाला है। बता दें कि रात 8 बजे शो टेलीकास्ट होगा। लेकिन इस वक्त टीवी शो 'हर शाख पर उल्लू बैठा' टेलीकास्ट हो रहा है जो इस शो के आने के बाद बंद हो जाएगा और उसकी जगह कसौटी जिंदगी की 2 शुरू होगा। 
 


विज्ञापन
विज्ञापन

Kasautii Zindagii Kay 2 First look of Erica Fernandes leaked
hina khan

खबर यह भी है कि शो में 'मिस्टर बजाज' का रोल बरुण सोबती करने वाले हैं लेकिन इस पर बरुण ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, कमोलिका के किरदार को कौन करेगा इसपर भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है लेकिन इस किरदार के लिए हिना खान को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed