पानी बचाने के लिए करण पटेल ने बीच में रोकी 'ये हैं मोहब्बतें' की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरियल ये हैं मोहब्बतें के रमन यानी करण पटेल अभी तक तो पड़े आराम से पर्दे पर रोमांटिक सीन कर लेते थे। चाहे बारिश हो या सर्दी, हर मौसम में उनका प्यार परवान चढ़ता था लेकिन अब उनका मूड बदल गया है। करण ने पानी में कोई भी सीन करने से मना कर दिया है।
सीरियल में एक रोमांटिक सीन शूट होना था। ये सीन बारिश में दिखाया जाना था जिसके लिए भारी मात्रा में पानी की जरूरत होती। लेकिन करण ने शूटुंग पर जाने से ही मना कर दिया। सुनने में अजीब भले ही लगे लेकिन करण की वजह बिलकुल वाजिब है और महाराष्ट्र के लोगों के लिए फायदेमंद भी है। इसीलिए निर्देशकों को भी उनकी बात माननी पड़ी।
करण की मांग के आगे झुक गए निर्देशक
महाराष्ट्र में सूखे और पानी की किल्लत के कैसे हालात चल रहे हैं ये पूरा देश जानता है। ऐसे में कई फिल्मी और टीवी सितारे भी आगे आ कर अपनी ओर से हर संभव मदद दे रहे हैं। नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, आमिर खान जैसे सितारों के बाद अब छोटे पर्दे के सितारे करण पटेल ने मदद करने का अनोखा तरीका अपनाया है।
करण ने फैसला किया कि जहां प्रदेश में इतने लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं, वहा उनका शूटिंग पर पानी बर्बाद करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा,'' मुझे लगा इस सीन को रोका जा सकता था क्योंकि पानी की बहुत कमी चल रही है। हम अपने लेवल पर हर संभव कोशिश करनी चाहिए पानी बचाने की।''
करण ने इसे अपनी जिम्मेदारी बताते हुए कहा,''मुझे लगता है ये हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि लोग हमसे उम्मीद रखते हैं। ऐक्टर होने के तौर पर हम इतना तो कर ही सकते हैं। इसलिए मैंने प्रोडक्शन हाउस से कहा कि कुछ भी कर के ऐसा सीन बनाएं जिसमें पानी का इस्तेमाल न हो।''
बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाले सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के निर्देशकों ने भी इस बात को समझा और सीन में बदलाव किए। इसके बाद ही करण ने शूटिंग फिर शुरू की।