फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karan Kundrra responds to user who trolled Rakhi Sawant husband ritesh

Karan Kundrra: यूजर ने राखी सावंत के पति रितेश को किया ट्रोल तो भड़के करण कुंद्रा, ऐसे लगाई फटकार

Tue, 08 Feb 2022 12:10 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 08 Feb 2022 12:10 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने राखी सावंत के पति रितेश को ट्रोल किया, जिस पर करण कुंद्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस यूजर को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
Karan Kundrra responds to user who trolled Rakhi Sawant husband ritesh
रितेश, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 15 खत्म हो चुका है और इस रियलिटी शो में नजर आए तमाम सेलेब्स अपने-अपने काम में बिजी हो गए हैं। इस रियलिटी शो में सितारे ट्रॉफी की वजह से एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहते थे। जहां तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी की कभी नहीं बनी। तो वहीं राखी सावंत भी हर किसी से भिड़ जाती थीं। लेकिन शो से बाहर आने के बाद सबके बीच की टेंशन लगभग खत्म हो गई है। तभी तो जैसे ही एक यूजर ने राखी सावंत के पति रितेश को ट्रोल किया, तो उनके सपोर्ट में करण कुंद्रा खड़े हुए नजर आए। दरअसल, एक यूजर ने राखी सावंत के पति रितेश का मजाक उड़ाने की कोशिश की। इसी वजह से करण कुंद्रा ने उस यूजर की क्लास लगा दी।

विज्ञापन

 
राखी सावंत के पति रितेश भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। हाल ही में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया, जिसका स्क्रीनशॉर्ट एक यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, ‘इतिहास बन गया है। बिग बॉस कंटेस्टेंट रितेश के इंस्टा लाइव पर 111 यूजर्स आ गए। ये अभी तक का सबसे ज्यादा बड़ा आंकड़ा है।' यूजर का ये ट्वीट देखकर करण कुंद्रा काफी ज्यादा हैरान रह गए। इसी वजह से उन्होंने इस शख्स को करारा जवाब दिया।
विज्ञापन

 

 
करण कुंद्रा ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं समझता हूं कि तुम उसका मजाक उड़ा रहे हो। लेकिन इस तरह किसी का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है। मैंने जीजू के साथ वक्त बिताया है और वो भी मेरी और तुम्हारी तरह इंसान हैं। वास्तविक भावनाओं के साथ। खुद को उनकी जगह रखकर देखो और सोचो कि तुम्हारे साथ ऐसा होने पर तुम्हें कैसा महसूस होता।’
 
बता दें कि करण कुंद्रा बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। इस दौरान बाकी घरवाले एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते थे लेकिन करण इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट थे, जो सबसे बनाकर रखते थे। इस शो में तेजस्वी प्रकाश विनर रहीं। पहले रनरअप प्रतीक सहजपाल रहे थे और करण कुंद्रा दूसरे रनरअप रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed