फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karan Johar may Replace Salman Khan in Bigg Boss Season 16 as per Media Reports

Bigg Boss 16: सलमान खान 'बिग बॉस' को कहेंगे अलविदा? कौन करेगा शो को होस्ट?

Sat, 31 Dec 2022 10:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 31 Dec 2022 10:17 PM IST
सार

रिपोर्ट्स में इसके पीछे की वजह सलमान के कॉन्ट्रैक्ट को बताया गया है। रिपोर्ट्स के दावों की माने तो एक्सटेंडेड हफ्तों के लिए सलमान के कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Karan Johar may Replace Salman Khan  in Bigg Boss Season 16 as per Media Reports
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। घरवालों के झगड़े और खुद बिग बॉस का इस बार खुद खेलना दर्शकों को इतना रास आ रहा है कि इस शो को जबर्दस्त टीआरपी मिल रही है। लोगों से मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स की वजह से ही मेकर्स ने शो को चार हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि बढ़े हुए चार हफ्तों को सलमान खान होस्ट करते नजर नहीं आएंगे। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Neil Nitin Mukesh: फैट से फिट हुए नील नितिन मुकेश, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

करण जौहर कर चुके हैं होस्ट

रिपोर्ट्स में इसके पीछे की वजह सलमान के कॉन्ट्रैक्ट को बताया गया है। रिपोर्ट्स के दावों की माने तो एक्सटेंडेड हफ्तों के लिए सलमान के कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया गया है। जिसकी वजह से माना जा रहा है कि सलमान आगे के शो में बतौर होस्ट नहीं दिखेंगे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दबंग खान की अनुपस्थिति में इस शो को करण जौहर एक बार फिर होस्ट कर सकते हैं। बता दें कि कुछ समय पहले जब सलमान को डेंगू हो गया था तब करण जौहर ने होस्टिंग की कमान संभाली थी।  हालांकि मेकर्स की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-Dipika Kakkar: दीपिका कक्कड़ को मिला न्यू ईयर का शानदार तोहफा, पति शोएब इब्राहिम ने गिफ्ट की ये लग्जूरियस कार

इस फिल्म में दिखेंंगे सलमान

बता दें कि पहले इस सीजन का फिनाले 15 जनवरी को होने वाला था, लेकिन चार हफ्तों के एक्सटेंशन के बाद 16वें सीजन का फिनाले 12 फरवरी को होगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। वहीं, करण जौहर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से लंबे समय बाद बतौर निर्देशक साल 2023 में वापसी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed