फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shoaib ibrahim gift bmw x7 luxurious car to wife dipika kakkar on happy new year 2023 see photo

Dipika Kakkar: दीपिका कक्कड़ को मिला न्यू ईयर का शानदार तोहफा, पति शोएब इब्राहिम ने गिफ्ट की ये लग्जूरियस कार

Sat, 31 Dec 2022 09:00 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 09:00 PM IST
सार

दीपिका कक्कड़ को नव वर्ष से ठीक एक दिन पहले उनके पति ने नए साल के लिए शानदार तोहफा दिया है। दरअसल शोएब इब्राहिम ने दीपिका को  लग्जूरियस बीएमडब्ल्यू गाड़ी गिफ्ट की है।

विज्ञापन
shoaib ibrahim gift bmw x7 luxurious car to wife dipika kakkar on happy new year 2023 see photo
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : insta

विस्तार

विज्ञापन

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के लवली  कपल हैं। दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कपल सोशल मीडिया पर भी अपनी प्यार भरी बॉन्डिंग साझा करता रहता है। आज 31 दिसंबर यानी 2022 की आखिरी रात है और ऐसे में दीपिका को पति शोएब से नए साल के लिए शानदार तोहफा मिला है।
 

Neil Nitin Mukesh: फैट से फिट हुए नील नितिन मुकेश, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

गिफ्ट की बीएमडब्ल्यू एक्स7
शोएब मलिक ने नव वर्ष को मौके पर वाइफ दीपिका के लिए एक लग्जूरियस ब्रांड न्यू बीएमडब्ल्यू गाड़ी गिफ्ट की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर भी साझा की है। जिसमें दोनों को अपनी न्यू ब्रांड कार के साथ देखा जा सकता है। तस्वीर में शोएब को दीपिका के सिर को चूमते देखा जा सकता है। वहीं अभिनेत्री के चेहरे पर एक अलग खुशी नजर आ रही है।
 

Tripti Dimri: अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रहीं तृप्ति डिमरी, तस्वीर शेयर कर ऑफिशियल किया रिलेशन?

दीपिका कक्कड़ के लिए शोएब ने लिखा खास नोट

शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम से यह खुशखबरी साझा करते हुए लिखा- "साल 2022 की जर्नी सच में बहुत ही अच्छी रही, सबकी दुआएं हमारे साथ रहीं और आज हम यहां खड़े हैं, परिवार के साथ मिलकर इस बड़े से एडिशन को सेलिब्रेट कर रहे हैं, अपनी नई  लग्जूरियस कार बीएमडब्ल्यू एक्स7 को घर लेकर जा रहे हैं, यह पल दुआओं, और खुशियों से भरा है, दीपिका, यह खास तुम्हारे लिए है, हर  चीज के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ की पति शोएब के साथ तो प्यार भरी बॉन्डिंग है ही। साथ ही उनके परिवार वालों के साथ भी दीपिका खास बॉन्ड साझा करती हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब की मुलाकात 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी, तील साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली।  
 

Tunisha Sharma Case: तुनिशा केस में फूटा शीजान खान की बहन का गुस्सा, बोलीं- शायद इसे ही घोर कलियुग कहते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed