फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kapil Sharma Thanks Fans & 'People Who Left The Show' For Completing 100 Episodes

100वें एपिसोड पर कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को कहा शुक्रिया!

Sun, 23 Apr 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 23 Apr 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Thanks Fans & 'People Who Left The Show' For Completing 100 Episodes
कपिल शर्मा, सोनू निगम
कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के 100 एपिसोड पूरे होने पर सभी का शुक्रिया अदा किया है। इस मौके पर शो ने प्रोमो जारी किया जिसमें कपिल ने उन लोगों को भी शुक्रिया कहा जो अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन


कपिल का शो 23 अप्रैल यानि रविवार को अपने 100 एपिसोड पूरे कर रहा है। कपिल ने इस मौके पर कहा, 'हमारे तमाम दर्शकों का शुक्रिया और जो भी हस्तियां इस शो में आई उनका भी शुक्रिया। हमारी पूरी टीम, बैकस्टेज, ऑनस्टेज, जो लोग आज हमारे साथ हैं या नहीं भी हैं उनका बहुत-बहुत शुक्रिया।' कपिल की इस बात से माना जा रहा है कि उन्होंने सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर और अली असगर के लिए ये बात कही है। ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में हुए झगड़े के बाद से सुनील, चंदन और अली ने शो की शूटिंग नहीं की है। हालांकि उनके शो छोड़ने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा कि वे लोग जल्द ही अपना नया शो ला सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुनील ग्रोवर के बढ़ गए भाव, इस बड़े स्टार का ठुकराया ऑफर
विज्ञापन
विज्ञापन


शो के 100 एपिसोड पूरे होने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने टीम को एक करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'ये गुलदस्ता भगवान ने बनाया है, इंसान के बस में नहीं है कि शो इतना चलता रहे। मेरी ये इल्तजा है सबसे, भगवान के लिए ये गुलदस्ता बिखरने मत दो। इस गुलदस्ते को इकट्ठा रखो, ये गुलदस्ता ना तेरा है ना मेरा, ये पूरे हिंदुस्तान का है।'

ये भी पढ़ें- डूबते करियर को बचाने के लिए कपिल शर्मा ने इस चैनल से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed