फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kapil Sharma Participated on Green India Challenge Planted a Sapling along with MP J Santosh Kumar

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने लिया 'ग्रीन इंडिया चैलेंज' में हिस्सा, कॉमेडी किंग ने फैंस से की यह खास अपील

Thu, 11 May 2023 11:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 11 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Participated on Green India Challenge Planted a Sapling along with MP J Santosh Kumar
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

देश के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने गुरुवार को ग्रीन इंडिया चैलेंज में हिस्सा लिया। कॉमेडी किंग ने मुंबई के गोरेगांव में दादासाहेब फाल्के चित्रांगरी फिल्म सिटी में ग्रीन इंडिया चैलेंज के संस्थापक और बीआरएस सांसद जे संतोष कुमार के साथ एक पौधा लगाया। उन्होंने ग्रीन इंडिया चैलेंज को एक प्रभावशाली कार्यक्रम बताया और कहा कि वह इस पहल से प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- TRP WEEK 18 : टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 से 'इमली' का पत्ता साफ
विज्ञापन

लोगों से की यह अपील

कपिल ने इस पर बात करते हुए कहा, "ग्रीन इंडिया चैलेंज एक अद्भुत कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ियों को इस धरती पर बेहतर जीवन व्यतीत कराना है। हम सभी को वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, यह हमारी जिम्मेदारी है। देश के सभी लोगों से मेरी अपील है कि वे ग्रीन इंडिया चैलेंज में भाग लें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Asterix and Obelix The Middle Kingdom Review: निशाने से भटक गई एस्टेरिक्स ओबेलिक्स की कहानी, पढ़िए पूरा रिव्यू
संतोष कुमार को दिया धन्यवाद

उन्होंने इस तरह के अद्भुत वृक्षारोपण कार्यक्रम को शुरू करने के लिए संतोष कुमार को हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर कोई एक पौधा लगाएगा और आने वाले मानसून के मौसम में ग्रीन इंडिया चैलेंज कार्यक्रम को बड़ी सफलता दिलाएगा। कॉमेडियन ने कहा, "मेरा शो देखने वाले सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वे एक पौधा लगाएं। मैं अपने सभी प्रशंसकों से ग्रीन इंडिया बनाने की दिशा में संतोष कुमार के प्रयास में शामिल होने का अनुरोध कर रहा हूं।" वर्क फ्रंट की बात करें तो कपिल को वर्तमान में अपने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो' की मेजबानी करते देखा जा सकता है। हर वीकएंड वह अपनी पूरी टीम के साथ लोगों को गुदगुदाते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed