{"_id":"5ac8346c4f1c1bc5618b5e48","slug":"kapil-sharma-opens-up-for-his-controversial-tweets-says-jo-likha-dil-se-likha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भद्दी गालियों से भरे ट्वीट हटाने के बाद कपिल शर्मा की एक और हरकत, बोले- जो लिखा, दिल से लिखा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
भद्दी गालियों से भरे ट्वीट हटाने के बाद कपिल शर्मा की एक और हरकत, बोले- जो लिखा, दिल से लिखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीवी फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब उनके फेवरेट कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा के ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक भद्दी गालियों से भरे ट्वीट्स आने लगे। सलमान खान जेल मामले में भारतीय मीडिया को कोसते हुए कपिल ने ट्वीट्स किए। फिर बाद में उन्हें डिलिट कर दिया। इसके बाद फिर से अभद्र भाषा से भरे ट्वीट्स के लिए माफी मांगी। बाद में उसे भी हटा दिया, अब उन्होंने एक और ट्वीट किया है। अगली स्लाइड में देखिए इस बार उन्होंने क्या गुल खिलाया?
कपिल शर्मा ने इस बारे में देर रात 11 बजकर 48 मिनट में किए अपने ट्वीट पर लिखा, 'मैंने जो भी लिखा था, अपने दिल से लिखा था। मेरी टीम ने ये ट्वीट्स डिलीट कर दिए थे, लेकिन मैं इस बिकाऊ रिपोर्टर से डरने वाला नहीं हूं। वह महज कुछ रुपयों के लिए किसी के बारे में कुछ भी लिख सकता है, बेशर्म।'
Maine jo b likha tha apne dil se likha tha.. it was my team who deleted my tweets .. But main is kutte bikaayu reporter se darne wala nahi hu.. he can write anything for anybody just for few bucks. Shameless
— KAPIL (@KapilSharmaK9) April 7, 2018
अब यहां सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर वो कौन रिपोर्टर है, जिसपर कपिल शर्मा इतने आग बबूला हैं। खबर है कि कपिल शर्मा ने पत्रकार विकी लालवानी और अपनी मैनेजर नीति, प्रीति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके पहले कपिल के ट्विटर हैंडल से अभद्र भाषा के साथ जो ट्वीट हुए उसे यहां देखिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल शर्मा का वह ट्वीट जिसमें उन्होंने अपने ट्वीट के लिए माफी मांगी थी। बताया था कि उनका ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर लिया था। कपिल ने ट्वीट किया, 'हाय, कृपया मेरे अकाउंट से किए गए पहले के ट्वीट्स को नजरअंदाज कीजिए, मेरा अकाउंट हैक हो गया था। मैं सभी से माफी मांगता हूं।' बाद में इसे भी हटा दिया था।