{"_id":"63f8d27ce78463a18d0bebaa","slug":"kapil-sharma-mother-tell-childhood-story-to-akshay-kumar-how-he-irritates-neighbour-in-the-kapil-sharma-show-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapil Sharma: कपिल की मां ने सुनाया बचपन का किस्सा, कॉमेडियन किस तरह पड़ोसियों को किया करते थे तंग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Kapil Sharma: कपिल की मां ने सुनाया बचपन का किस्सा, कॉमेडियन किस तरह पड़ोसियों को किया करते थे तंग
Fri, 24 Feb 2023 10:21 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:21 PM IST
सार
द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड में अक्षय कुमार तीन एक्ट्रेस के साथ एंट्री लेंगे। इस बीच वह कपिल की मां से उनके बचपन के किस्सों को लेकर बात करेंगे। साथ ही सभी कलाकार इस दौरान मस्ती करते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Kapil Sharma mother
- फोटो : social media
विस्तार
हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी रिलीज हुई है। जिसके बाद एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जगह जगह नजर आ रहे हैं। इस बीच एक्टर वीकेंड पर द कपिल शर्मा शो में पहुंचेगें। अक्षय के साथ मौनी रॉय, सोनम बाजवा और नोरा फतेही भी नजर आने वाली हैं। सभी कलाकार शो के दौरान मस्ती करते हुए नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
अक्षय ने पूछा कपिल की मां से बचपन का किस्सा
दरअसल, आपको बता दें कि अक्षय कुमार, नोरा फतेही सोनम बाजवा और एक्ट्रेस मौनी रॉय, सभी वर्ल्ड टूर पर एक जाने वाले हैं। वर्ल्ड टूर के दौरान ये सभी कलाकार जगह जगह पर लाइव परफॉर्मेंस करते हुए नजर आएंगे। वही हाल ही में वीकेंड के दौरान अक्षय तीनों एक्ट्रेस के साथ द कपिल शर्मा शो में पहुंचे हैं। इसके साथ ही शो के दौरान कपिल शर्मा की खूब खिंचाई भी होगी। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें अक्षय कपिल की मां से उनकी बचपन की शरारतों को लेकर सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षय कुमार कपिल की मां से उनके बचपन के किस्सों को बताने के लिए कहते हैं। तभी उनकी मां कुछ बचपन के किस्से सुनाती हैं।अक्षय कुमार कपिल की मां से कहते हैं कि जब बचपन में घर में अगर कोई पड़ोसी आता था तो क्या आप इससे कहती थीं कि यह उन्हें हंसाए। जिस पर कपिल की मम्मी ने जवाब दिया कि यह बचपन में बहुत शैतान था। बिना वक्त गवाए अक्षय ने कहा कि अरे यह शैतान नहीं तो दुनिया में कोई भी नहीं।
विज्ञापन
कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी हैं उर्फी
कपिल शर्मा करते थे पड़ोसियों को परेशान
कपिल की मां जनक रानी ने बताया कि गांव में लोगों के घर के बाहर जगह हुआ करती थी तो यह पांचवें नंबर का घर छोड़कर सारे घर के दरवाजे के आगे एक पुड़िया रख देता था। जिसके बाद जब सुबह होती थी, लोग अपने अपने घरों के दरवाजे खोलते थे,तो पुड़िया रखी होती थी। लोगों को लगता था कि कौन जादू टोना करके चला गया घर के बाहर। जिस पूरे किस्से को सुनने के बाद अक्षय और बाकी तीनों एक्ट्रेस के साथ ऑडियंस जोरों से हंसने लगी थी। यहां तक कि कपिल भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाए थे।
Filmy Wrap: फिर बजा आरआरआर का डंका और नवाजुद्दीन के साथ रोमांस करेंगी शहनाज गिल? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें