रिएक्शन: कांग्रेस में शामिल हुईं काम्या पंजाबी ने साझा कीं तस्वीरें, गौहर खान बोलीं- तुम एक अच्छी पार्टी के साथ हो...
काम्या के कांग्रेस में शामिल होने पर अभिनेत्री गौहर खान ने प्रतिक्रिया दी है। गौहर ने लिखा- आपको बहुत बहुत बधाई काम्या, आप बिल्कुल सही जगह है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोरंजन जगत का राजनीति से हमेशा ही गहरा संबंध रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत के बहुत से कलाकार राजनीतिक पार्टियों में शामिल होते हैं और कुछ सितारों को इसमें जबरदस्त सफलता भी मिली है। हाल ही में टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। काम्या ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी जॉइन की है।
कांग्रेस में आने के बाद काम्या ने साझा किया पोस्ट
मुंबई कांग्रेस प्रेजिडेंट भाई जगताप, यूथ लीडर सूरज सिंह ठाकुर और वर्किंग प्रेसिडेंट चरण सिंह सापरा ने टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। काम्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। अब कांग्रेस में आने के बाद काम्या पंजाबी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है जिस पर सभी की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
View this post on Instagram
इस तस्वीर को साझा करते हुए काम्या ने लिखा, 'नए सफर की खूबसूरत शुरुआत'। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'भाई जगताप, तहसीनपूनावाला का बहुत धन्यवाद'। साथ ही लिखा कि वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रतिनिधित्व में काम करने के लिए उत्साहित हैं।
काम्या के कांग्रेस में शामिल होने पर अभिनेत्री गौहर खान ने प्रतिक्रिया दी है। गौहर ने लिखा, 'आपको बहुत बहुत बधाई काम्या, आप बिल्कुल सही जगह है। लोकतंत्र, धर्मनिर्पेक्षता और भाईचारा, मुझे पता है आप इन सबमे और विकास लाएंगी'। वहीं राखी सावंत ने भी काम्या पंजाबी को बधाई दी है। वहीं शलभ दांग ने भी उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि, 'तुम एकदम सही जगह हो जहां तुम्हे होना चाहिए थे। मुझे तुम पर पूरा भरोसा है, नए सफर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं'।