{"_id":"5e3984ef8ebc3ee5d21f8542","slug":"kahat-hanuman-jai-shri-ram-actor-nirbhay-wadhwa-is-facing-issues-with-his-heavy-gadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाली बनकर ये अभिनेता कर रहा है कड़ी चुनौतियों का सामना, बताई अपनी दुखभरी दास्तां","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बाली बनकर ये अभिनेता कर रहा है कड़ी चुनौतियों का सामना, बताई अपनी दुखभरी दास्तां
Tue, 04 Feb 2020 08:21 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 04 Feb 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
निर्भय वाधवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाहे कोई वेब सीरीज हो या टीवी का कोई शो, सभी में प्रमाणिकता और सत्यता लाने के लिए आजकल निर्माता, निर्देशक और कलाकार बहुत सचेत हो गए हैं। आजकल के दर्शक भी सत्य घटना और काल्पनिक कहानियों को भी तथ्यों के साथ देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि निर्माताओं और कलाकारों की चुनौतियों में अब बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसी ही एक चुनौती का सामना कर रहे हैं, टीवी शो 'कहत हनुमान जय श्री राम' में किष्किंधा नरेश बाली का किरदार निभाने वाले कलाकार निर्भय वाधवा।
विज्ञापन
निर्भय वानरों की किष्किन्धा नगरी के दुष्ट, बलशाली और निडर राजा बाली का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में अपने लड़ाई के सीन की शूटिंग के दौरान उनको नौ किलोग्राम का गदा लेकर अभिनय करना पड़ता है। यह गदा स्टील से बनाई गई है ताकि बाली के स्वभाव के अनुसार प्रमाणिक और मजबूत लग सके। इस गदा को बाली के किरदार को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, ताकि वह इस किरदार के साथ पूरा न्याय कर सके।
विज्ञापन
भरी भरकम जिम करने के शौकीन निर्भय इस नई चुनौती के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए कहते हैं, 'मुझे भारी वजन उठाने का अभ्यास रहा है। फिर भी लड़ाई वाले दृश्यों के दौरान इस भारी गदा को उठाना और घुमाकर किसी को मारना मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण काम है। इसे पकड़ कर रखना काफी मुश्किल है। ऐसे में घुमाकर इस गदा को मारते वक्त कोई चोटिल न हो जाए, या कोई नुकसान न हो जाए, यह ध्यान रखना होता है। इसके लिए अपनी ऊर्जा और ताकत कम लगाने का मुझे ख्याल रखना पड़ता है। हालांकि इसके साथ मैं इस बात से भी सहमत हूं कि यह गदा मेरे किरदार की ताकत और भावों को बहुत स्पष्ट रूप से परदे पर लाने में मेरी मदद करती है। हम इसको एक हलकी गदा से बदलने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मैं तब तक इस वजन का आदि होने की कोशिश कर रहा हूं।'
विज्ञापन
बता दें कि हनुमान की लीलाओं को केंद्र में रखते हुए यह शो हाल ही में टीवी पर शुरू हुआ है, जिसमें हनुमान के बाल्यकाल से रावण के शासनकाल को समाप्त करने में राम की मदद करने तक की कहानी दिखाई जाएगी।