फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   jethalal take selfie with horror bride in tarak mehta ka ooltah chashmah

जिससे थर-थर कांप रही थी पूरी सोसाइटी, जेठा ने उसी के साथ ली सेल्फी

Fri, 31 Aug 2018 09:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
jethalal take selfie with horror bride in tarak mehta ka ooltah chashmah
JETHALAL

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डरावनी दुल्हन की ही कहानी पिछले काफी समय से चल रही है। उसने ना केवल चाचाजी और गोकुलधाम वासियों को डरा रखा है बल्कि पोपट लाल की तो उससे विधिवत शादी भी हो गई। हालांकि बाद में राज खुला कि शादी सपने में हुई थी। इधर, मोहन लाल ने फैसला किया है कि वो उस भूतिया मकान को बेचेगा। 

विज्ञापन


ब्रोकर विक्की (शकुल चव्हाण) मकान दिखाने के लिए एक पति-पत्नी (अमित सोनी और सोनी शर्मा) को उस मकान में लाता है। गोकुलधाम वाले उन्हें मकान में जाने से मना करते हैं, लेकिन विक्की कहता है कि ऐसा कुछ भी नहीं है वहां। तब भिंडे, अय्यर और पोपट लाल भी उनके साथ मकान में जाते हैं। उन सबका सामना वहां डरावनी दुल्हन से होता है। डर कर सभी मकान से बाहर भागते हैं। 
विज्ञापन


विक्की सबको कहता है कि वे गुरु घंटाल बाबा से संपर्क करें। वह उस मकान की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर ताला लगाने और वहां नींबू बांधने के साथ चेतावनी वाला क्रॉस लगाने की सलाह भी देता है। ऐसा ही किया भी जाता है। अब डरावनी दुल्हन का सामना जेठालाल के साथ होने वाला है। दरअसल, जेठा काम के सिलसिले में अहमदाबाद गया है। फोन पर पोपट उसे इस बारे में सारी बात बताता है तो जेठा भागा हुआ गोकुलधाम पहुंचता है। वहां का हाल देखकर हैरान होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह डरावनी दुल्हन को कोरी गप मानता है। वह कहता है कि वह किसी से नहीं डरता। तब भिंडे और अय्यर उसे चैलेंज करते हैं कि वह अकेले उस घर में जाएगा और वहां से घर के अंदर की सेल्फी भेजेगा। अब जेठा तारक मेहता के साथ मोहन लाल के मकान में जाने को तैयार हैए जहां उसका सामना डरावनी दुल्हन से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed