फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Jennifer Winget seen in Maharashtrian women traditional dress at Beyhadh 2 set

बेहद 2 में जेनिफर को मिली ये कॉस्ट्यूम, मोगैंबो से ज्यादा भी खुश होने की यूं जताई खुशी

Sat, 07 Dec 2019 12:42 PM IST
anand anand अमर उजाला,मुंबई ब्यूरो
अमर उजाला,मुंबई ब्यूरो Published by: anand anand Updated Sat, 07 Dec 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Jennifer Winget seen in Maharashtrian women traditional dress at Beyhadh 2 set
Jennifer Winget - फोटो : amar ujala mumbai

डेली सोप 'बेहद 2'  ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है। टीवी सीरीज के पहले सीजन में एक सनकी प्रेमिका की भूमिका निभाने वालीं जेनिफर विंगेट इस सीजन में एक और खतरनाक अवतार में लौटी हैं। इस शो की लोकेशन पर माया का किरदार कर रहीं जेनिफर महाराष्ट्रियन महिला का पारंपरिक परिधान पहने एक मराठी मुलगी के अवतार में नजर आईं। 

विज्ञापन

Jennifer Winget seen in Maharashtrian women traditional dress at Beyhadh 2 set
Jennifer Winget - फोटो : amar ujala mumbai

इसे लेकर अपना उत्साह जताते हुए जेनिफर कहती हैं, "इस तरह से ड्रेसअप होना बड़ा मजेदार रहा क्योंकि मैंने इससे पहले ऐसा परिधान कभी नहीं पहना था, खासतौर से 'बेहद' में, जिसमें आप माया से यह सब पहनने की उम्मीद नहीं कर सकते। सेट पर मेरे अलावा सभी मुझे इस परिधान में देखकर बेहद खुश थे। मैं इसी ड्रेस में अपने घर भी पहुंची। मैं चाहती थी कि मेरी मां मुझे पारंपरिक परिधान में देखें क्योंकि मुझे इससे पहले इसे पहनने का मौका कभी नहीं मिला था। मेरी मां भी मुझे इस आउटफिट में देखकर बहुत खुश हुईं।"

पढ़ें: कभी पाकिस्तानी सिनेमा में चलता था इस निर्देशक का सिक्का, आज खाना बेचने के लिए मजबूर है बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed