Sunil Grover: सुनील ग्रोवर छह साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने को तैयार! बस रखी है यह छोटी सी डिमांड
सुनील ग्रोवर ने छोटे पर्दे पर वापसी की इच्छी जाहिर की है, वह एक अच्छे ऑफर का इंतजार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द कपिल शर्मा शो के किरदार गुत्थी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस किरदार में सुनील ग्रोवर ने जान डाल दी थी। गुत्थी ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था। हालांकि कपिल के साथ झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने यह शो छोड़ दिया था। बीते काफी वक्त से सुनील ग्रोवर टीवी की दुनिया से गायब चल रहे हैं। इस बात को लगभग छह साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और एक्टर इस बीच किसी भी टीवी शो में नजर नहीं आए हैं। हालांकि वह जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म जवान में अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं, एक्टर ने टीवी इंडस्ट्री पर वापसी को लेकर बात की है।
अच्छे ऑफर का है सुनील को इंतजार
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने टीवी की दुनिया में वापसी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि टीवी एक बहुत बड़ा माध्यम है। मैं आज जो कुछ भी हूं वह सिर्फ और सिर्फ टीवी जगत के कारण ही हूं। मैं बहुत बेसब्री से टेलीविजन पर वापसी करना चाहता हूं, जिसको लेकर तैयारी में जुटा हूं और इस बीच अगर मेरे पास कोई भी बेहतरीन ऑफर आता है, तो मैं बिना किसी देरी के टीवी पर वापसी करूंगा। सुनील ग्रोवर की बातों से साफ जाहिर हो रहा है कि वह जल्द ही अपने टीवी के दर्शकों से जुड़ना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने किसी प्रोजेक्ट को लेकर बात नहीं की है, लेकिन वह छोटे पर्दे पर एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करना चाह रहे हैं।
PAK की कुब्रा या IND की ईशा, किसे देख हो जाते हैं फिदा?
फिल्म जवान में शाहरुख संग सुनील आएंगे नजर
सुनील ग्रोवर अपनी वेब सीरीज यूनाइटेड कच्चे को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। एक्टर लगातार इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस सीरीज में सुनील के साथ सतीश शाहर, सपना पब्बी, निखिल विजय जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। द कपिल शर्मा शो से बाहर होने के बाद एक्टर ने बॉलीवुड में कदम रखा है। उन्होंने इस बीच कई वेब सीरीज में भी काम किया है। एक्टर ने फिल्म पटाखा में सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान संग काम किया था। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था। वहीं इसके बाद उन्हे सनफ्लावर में देखा गया था। अब वह जल्द ही शाहरुख खान संग जवान में नजर आएंगे, जिसको लेकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
Rupali Ganguly: 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली ने हेटर्स की लगाई क्लास, वीडियो साझा कर दिया मुंहतोड़ जवाब