फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Indian Idol 15 Winner Manasi Ghosh Says She Looked Up To Badshah Vishal Dadlani Shreya Ghoshal Was too Sweet

Indian Idol 15 Winner: जीती हुई राशि का क्या करेंगी इंडियन आइडल 15 की विजेता मानसी घोष, किसे मानती हैं आदर्श

Mon, 07 Apr 2025 08:44 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 07 Apr 2025 08:44 AM IST
सार

Manasi Ghosh: कोलकाता की 24 वर्षीय मानसी घोष ने इंडियन आइडल 15 जीतकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने 25 लाख रुपये की राशि के साथ एक लग्जरी कार और ट्रॉफी अपने नाम की। इसी बीच उन्होंने बताया कि वह किसे अपना आदर्श मानती हैं और जीती हुई राशि का वह क्या करेंगी।
 

विज्ञापन
Indian Idol 15 Winner Manasi Ghosh Says She Looked Up To Badshah Vishal Dadlani Shreya Ghoshal Was too Sweet
Indian Idol 15 Winner: किसे आर्दश मानती हैं इंडियन आइडल 15 की विजेता मानसी घोष - फोटो : इंस्टाग्राम@manasighosh.official

विस्तार

सुभाजीत चक्रवर्ती और स्नेहा शंकर को हराकर कोलकाता की 24 साल की मानसी घोष ने रविवार को इंडियन आइडल 15 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने इंडियन आइडल 15 की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये जीते। इसके साथ ही उन्हें एक लग्जरी कार भी मिली। इसी बीच उनका एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह जीती हुई राशि का क्या करेंगी और वह किसे अपना आदर्श मानती हैं।
विज्ञापन

ट्रॉफी जीतने पर भावुक हुईं मानसी
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, सोनी टीवी ने एक्स पर मानसी की तस्वीर डाली और लिखा, "कई हफ्तों के संगीत और जादू के बाद, मानसी ने न सिर्फ खिताब जीता, बल्कि लाखों दिल भी जीत लिए।"मानसी ने अपनी मां को अपनी संगीत का श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि फिनाले में उनका परिवार रो रहा था और खुशी मना रहा था। मानसी ने कहा, "मेरा परिवार यहां था। वे रो रहे थे और चीयर कर रहे थे। पहले तो मुझे समझ नहीं आया कि क्या करूं, लेकिन अब हम सब बहुत खुश हैं। यह एक बड़ा मंच है, इसलिए मुझे हर जगह से प्यार और आशीर्वाद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीती हुई राशि से क्या करना चाहती हैं मानसी
मानसी ने इस दौरान यह भी बताया कि वह किसे अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने बताया कि वह जीती हुई राशि का इस्तेमाल अपने म्यूजिक और कार के लिए करना चाहती हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Fremantle India (@fremantleindia)


विज्ञापन

किसे अपना आदर्श मानती हैं मानसी
इंडियन आइडल 15 को श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह ने जज किया। मानसी ने कहा कि उन्हें बादशाह और विशाल बहुत पसंद हैं। श्रेया की अच्छी बातें उन्हें पसंद आईं, लेकिन विशाल का साफ बोलना सबसे खास लगा। उन्होंने कहा, "जब विशाल सर को अच्छा लगता, वह सबसे पहले मुझे तारीफ करते।" शो को आदित्य नारायण ने होस्ट किया। शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन और मीका सिंह भी खास मेहमान के तौर पर आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed