फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Indian Idol 12 Controversy: Aditya Narayan Speaks Up After Sunidhi Chauhan Statement About the Show

इंडियन आइडल विवाद: सुनिधि चौहान के आरोपों के बाद आदित्य नारायण ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

Tue, 01 Jun 2021 03:43 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 01 Jun 2021 03:43 PM IST
सार

इंडियन आइडल का विवाद इन दिनों खूब चर्चा में है। किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नई कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में सुनिधि चौहान ने भी शो के खिलाफ कई बयान दिए थे। अब आदित्य नारायण ने एक इंटरव्यू में पूरी सच्चाई बताई है।

विज्ञापन
Indian Idol 12 Controversy: Aditya Narayan Speaks Up After Sunidhi Chauhan Statement About the Show
सुनिधि चौहान, आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन आइडल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं कई बार शो के मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। बीते दिनों किशोर कुमार के एपिसोड को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी तक चल रहा है। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने कहा था कि उनसे सभी प्रतिभागियों की तारीफ करने के लिए कहा गया था। इसपर शो के होस्ट आदित्य नारायण शो के बचाव में खड़े हो गए थे। इसके बाद अभिजीत सावंत ने भी शो के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। हाल ही में सुनिधि चौहान ने भी ऐसे ही कई खुलासे किए थे। अब आदित्य नारायण एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन


क्या है मामला ?
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जब आदित्य से पूछा गया कि क्या सच में अतिथि बनकर आए जजेस से प्रतिभागियों की सिर्फ तारीफ करने के लिए कहा जाता है, तो इसपर आदित्य कहते हैं, 'ऐसा बिल्कुल नहीं होता है और ना ही करने के लिए कहा जाता है।'

विज्ञापन

Indian Idol 12 Controversy: Aditya Narayan Speaks Up After Sunidhi Chauhan Statement About the Show
सुनिधि चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुनिधि चौहान ने अपने बयान में कहा था कि उनसे शो के कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया था। वे कहती हैं, 'सबकी तारीफ के लिए नहीं लेकिन हां तारीफ करने के लिए कहा था। मैंने वो सब नहीं किया इसलिए मुझे शो से अलग होना पड़ा।' सुनिधि चौहान इंडियन आइडल के सीजन 5 और 6 में जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

सुनिधि आगे कहती हैं, 'हमने नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी को कंटेस्टेंट्स को सही करते हुए नहीं सुना। हमें अमित कुमार के इंटरव्यू को नहीं भूलना चाहिए जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें पहले से निर्देश दिया गया था कि हर कंटेस्टेंट की तारीफ करनी है। मुझे लगता है कि यह लोगों का ध्यान खींचने के लिए किया जाता है। मुझे लगता है कि यह अपने दर्शकों को बांधे रखने के लिए किया जाता है। शायद यह काम करता हो। लेकिन इसमें कंटेस्टेंट का ही नुकसान होता है। कंटेस्टेंट को रातोंरात तारीफ और पहचान मिलती है जो एवी के जरिए सामने आती है और अच्छा करने की कोशिश की उनकी भूख कम हो जाती है।'

विज्ञापन

Indian Idol 12 Controversy: Aditya Narayan Speaks Up After Sunidhi Chauhan Statement About the Show
मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले मनोज मुंतशिर ने भी शो के बचाव में अपना बयान दिया था। मनोज का कहना था कि 'पहले अमित कुमार ने शो में आने के लिए पैसे लिए और बाहर जाकर बुराई करने लगे। अगर उन्हें बुराई ही करनी थी तो उन्हें कभी भी शो का हिस्सा बनने के लिए सहमत ही नहीं होना चाहिए था। मैं उनकी जगह होता तो ऐसा कभी नहीं करता। यदि मुझे लगता कि शो में कुछ गलत हो रहा है तो मैं मेकर्स से बात करता लेकिन बाहर जाकर अचानक अपनी भड़ास नहीं निकालता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed