फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Indian Idol 12: After Aditya Narayan Pawandeep Rajan Tests Positive for Covid 19

इंडियन आइडल 12: कोराना की चपेट में आया शो का ये टॉप कंटेस्टेंट, क्या बंद हो जाएगी शूटिंग?

Thu, 08 Apr 2021 09:44 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 08 Apr 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12: After Aditya Narayan Pawandeep Rajan Tests Positive for Covid 19
पवनदीप राजन (इंडियन आइडल) - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महामारी की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ टेलीविजन जगत भी इसकी मार झेल रहा है। बीते दिनों रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे समेत कई सितारे कोरोना की चपेट में आ गए। वहीं रियलिटी शो इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब शो के टॉप कंटेस्टेंट पवनदीप राजन के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पवनदीप राजन को एक होटल में क्वारंटीन किया गया है और उनका वहीं पर इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पवनदीप राजन में हल्के-फुल्के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद ही तुरंत उनका कोविड टेस्ट कराया तो अब वह पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन


शो के अन्य कंटेस्टेंट्स का भी कोविड टेस्ट कराया गया है और जो फिल्हाल निगेटिव आई है। अटकलें लगाई जा रही थीं कि पवनदीप राजन और आदित्य नारायण के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेकर्स फिलहाल शो की शूटिंग बंद कर सकते हैं, लेकिन पवनदीप होटल के कमरे से ही वीडियो कॉल के जरिए अपनी परफॉर्मेंस देंगे। यानी यह साफ है कि अभी 'इंडियन आइडल 12' की शूटिंग बंद नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कई फिल्मी और टीवी सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जिनमें आलिया भट्ट, विकी कौशल, कटरीना कैफ, अक्षय कुमार, आमिर खान और गोविंदा से लेकर कई टीवी स्टार्स जैसे कि प्रोड्यूसर राजन शाही, शुभांगी अत्रे और कनिका मान शामिल हैं। वहीं 'डांस दीवाने 3' रियलिटी शो के जज धर्मेश, 3 कंटेस्टेंट्स और 18 क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके अलावा 'वागले की दुनिया' शो के सेट पर भी 8 लोगों के कोविड संक्रमित होने की खबर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed