फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   India's Best Dancer 2 Back with Judges Malaika Arora, Geeta Kapur, Terence Lewis

India’s Best Dancer: फिर दिखेंगी मलाइका की अदाएं और गीता का ज्ञान, आ रहा है ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’

Sat, 25 Sep 2021 11:24 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 25 Sep 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
India's Best Dancer 2 Back with Judges Malaika Arora, Geeta Kapur, Terence Lewis
India’s Best Dancer 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटे परदे पर डांस रियलिटी शोज का अपना एक अलग ही क्रेज रहा है। ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ चला है और अब शुरू होने जा रहा है एक और डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ का सीजन 2। ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के पहले सीजन के साथ मनोरंजन की दुनिया में जबर्दस्त हलचल मचाने के बाद अब इसके मेकर्स ने दूसरे सीज़न की घोषणा कर दी है। ये शो जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर शुरू होने जा रहा है और एक बार फिर इस शो में जज के रूप में दिखेंगे मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस। जानकारी के मुताबिक इसके निर्माताओं ने पहले सीजन की तरह इस सीजन को भी हर कदम पर चुनौतीपूर्ण बनाया है। इस सीजन में 'बेस्ट का नेक्स्ट' देखने को मिलेगा और यह देश भर के डांसर्स के लिए एक लिटमस टेस्ट साबित होगा।

विज्ञापन

डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के दूसरे सीजन का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित मलाइका अरोड़ा कहती हैं, "मैं बता नहीं सकती कि मैं डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में लौटने को लेकर कितनी खुश और उत्साहित हूं। पिछले सीजन में शानदार टैलेंट देखने को मिला था और अब मुझे ये देखने का बेसब्री से इंतजार है कि इस सीजन में प्रतियोगी कितने विकसित हैं। असल में जो बात मुझे बहुत पसंद है और जिसकी मैं तारीफ करूंगी वो यह कि यह शो देश के कोने-कोने से प्रतिभाएं पेश करता है। यह एक बेमिसाल अनुभव है।"

विज्ञापन

India's Best Dancer 2 Back with Judges Malaika Arora, Geeta Kapur, Terence Lewis
गीता कपूर, टेरेंस लुईस और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

डांस के उस्ताद टेरेंस लुइस डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के दूसरे सीजन के बारे में कहते हैं, "इंडियाज़ बेस्ट डांसर वापस आ गया है। इस बार ये शो और भी बड़ा और बेहतर होगा। कटेस्टेंट्स को अपनी काबिलियत साबित करने और डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ का खिताब हासिल करने के लिए अपनी हदों से पार जाना होगा। मैं एक शानदार सीजन का इंतजार कर रहा हूं।"

मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने भी डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ की वापसी पर खुशी जाहिर की। वह कहती हैं, "इस शो ने पहले सीज़न में ही बहुत-से फैंस बना लिए थे और अब डांस के इस सबसे मुश्किल मंच पर टैलेंट को उनके सबसे बेहतरीन फॉर्म में पहचानने और पेश करने के लिए यह शो वापस आ गया है। एक कोरियोग्राफर और कला  प्रशंसक के रूप में इस तरह के असाधारण शो का हिस्सा बनना वाकई मेरे काम का एक बहुत ही संतोषजनक पहलू है।" डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’  के दूसरे सीजन ने डिजिटल ऑडिशन्स में देश भर के डांस प्रेमियों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed