फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   India Got Talent Badshah told an heart touching story related to his mother everyone got emotional after hearing

Video: शो में बादशाह ने बताया मां से जुड़ा इमोशनल किस्सा, सुनकर भावुक हुए सभी लोग

Sat, 29 Jan 2022 11:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 29 Jan 2022 11:47 PM IST
सार

'इंडिया गॉट टैलेंट' में बादशाह ने अपनी मां से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा सुनाया। बादशाह ने बताया कि उनकी मां हमेशा से पढ़ना चाहती थीं। 

विज्ञापन
India Got Talent Badshah told an heart touching story related to his mother everyone got emotional after hearing
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियलिटी शो ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ का सीजन 9 इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। शो को शिल्पा शेट्टी, मनोज मुंतशिर, किरण खेर और बादशाह जज कर रहे हैं। इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स अपने हुनर का जलवा दिखा रहे हैं। कोई डांस की कला से जज को हैरान कर रहा है तो कोई अपनी मधुर आवाज से सभी का दिल जीत रहा है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बादशाह अपनी मां से जुड़ा दिल छू लेने वाला एक किस्सा सुना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि मां जब भी खुद के लिए कुछ करती हैं तो वह खुश नहीं होतीं। उन्हें अजीब सा महसूस होता है।

विज्ञापन

 
इस शो में बादशाह मां का असली मतलब बताते हैं। इस दौरान वह अपनी मां से जुड़ा एक किस्सा याद करते हुए कहते हैं कि उनकी मां सिर्फ पढ़ना चाहती थीं। बादशाह ने कहा, ‘मेरी मम्मी सिर्फ पढ़ना चाहती थीं। वह पढ़ ही नहीं पाईं, लेकिन आज भी मुझे एक सीन याद है। मेरी मां गांव में रहती थीं। वह वहां से शहर पढ़ने के लिए जाती थीं। लेकिन बीच में ही मां की पढ़ाई छूट गई। मुझे आज भी याद है एक दिन मैं स्कूल से आ रहा था। मेरी मां जमीन पर बैठकर आटा गूंद रही थीं। उस वक्त वह एक हाथ से आटा गूंद रही थीं और दूसरे हाथ में किताब थी।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके आगे बादशाह ने कहा, ‘उन्होंने एमए की है। उन्होंने हमें पैदा किया। हमें स्कूल भी भेजा और अपनी पढ़ाई भी की।’ बादशाह की इस बात पर सब खुश हो जाते हैं और तालियां बजाने लगते हैं। इसके बाद बादशाह कहते हैं, ‘मां पता है क्या होती हैं? मां एक ऐसा इंसान होता है जो अपने लिए कुछ करें तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है। उन्हें अजीब महसूस होने लगता है। उन्हें लगता है वह गलत कर रही हैं।’
 
बादशाह की इस बात पर किरण खेर भी हां में जवाब देती हैं। वह कहती हैं, ‘मां का मानना है कि जो भी करना है अपने बच्चों के लिए करना है। मैं अपने ऊपर टाइम क्यों खराब करूं।’ बादशाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई सिंगर की इस बात को पसंद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed