फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   In upcoming episode shahnawaaz hypnotize naagrani bela will mahir save her

'नागिन' को वश में करने के लिए सपेरे ने चली सबसे बड़ी चाल, क्या अब नागरानी को बचा पाएगा माहिर

Fri, 14 Sep 2018 07:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
In upcoming episode shahnawaaz hypnotize naagrani bela will mahir save her
naagin 3
नागिन 3 में दर्शकों की खूब दिलचस्पी बन रही है। इसमें एक के बाद एक कहानी की परतें खुल रही हैं जिसे दर्शक भरपूर एंजॉय कर रहे हैं। यही वजह है कि हफ्ते दर हफ्ते नागिन 3 को टीआरपी भी अच्छी मिल रही है। पिछले हफ्ते दिखाया गया था कि कैसे विष सपेरे शाहनवाज के वश में आकर वहीं करती है जो वो करने को कहता है।
विज्ञापन


इसकी वजह है कि शान (सपेरे) की बीन की धुन ने बेला की सारी शक्तियां खत्म कर दी है। दूसरी ओर माहिर जब घर पहुंचता है तो बेला को ढूंढने लगता है।

In upcoming episode shahnawaaz hypnotize naagrani bela will mahir save her
naagin
अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे बेला को शहनवाज की बीन की धुन पर नाचते हुए देखने वाले हैं। इतना ही नहीं, बेला भी परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह शाहनवाज के वश में आ गई है और वो उसके इशारों पर नाच रही है। जब बेला को ढूंढते हुए माहिर उसके पास पहुंचेगा तो बेला उसे पहचानने से ही इनकार कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

In upcoming episode shahnawaaz hypnotize naagrani bela will mahir save her
naagin 3
इतना ही नहीं वो खुद को शाहनवाज की मंगेतर बताने लगेगी। इसके आगे क्या होगा। क्या माहिर बेला को शाहनवाज के चंगुल से बचा पाएगा। ये देखने के लिए आपको सिर्फ 1 दिन का इंतजार करना होगा। आने वाले एपिसोड में पता लगेगा। बता दें 35वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी पहले नंबर पर एकता कपूर की 'नागिन 3' ही कुंडली मारे बैठी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed