{"_id":"6094a0878ebc3e83fa54a344","slug":"imli-fame-faisal-syed-tested-positive-for-covid19-share-post-on-instagram","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः संक्रमण की चपेट में आए 'इमली' फेम फैसल सईद, फैंस से की ये खास अपील","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कोरोनाः संक्रमण की चपेट में आए 'इमली' फेम फैसल सईद, फैंस से की ये खास अपील
Fri, 07 May 2021 07:45 AM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 07 May 2021 07:45 AM IST
सार
- कोरोना संक्रमित हुए टीवी अभिनेता फैसल सईद
- शो इमली में आदित्य के कजिन का किरदार निभा रहे हैं फैसल
- फैंस से की मास्क लगाने और घर में सुरक्षित रहने की अपील
विज्ञापन
फैसल सईद
- फोटो : Instagram
विस्तार
कोरोना वायरस की दूसरी लहर पूरे देश में तबाही मचा रही है। आए दिन लोगों के संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं। बहुत से लोग कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान से भी हाथ धो रहे हैं। आम जनता से लेकर बड़े बड़े सेलिब्रिटी तक कोरोना की इस लहर से नहीं बच पा रहे हैं। हाल ही में टीवी शो 'इमली' के अभिनेता फैसल सईद ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। बता दें कि फैसल शो में रुपाली और निशांत के भाई बने हैं जो कि आदित्य के कजिन हैं। शो में वो ध्रुव नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं । उन्होंने खुद के संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दी। फैसल ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन
फैसल सईद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'सभी तरह की जरूरी सावधानियां बरतने के बावजूद मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। घर में क्वारंटीन हूं, सभी आवश्यक दवाएं ले रहा हूं और आराम कर रहा हूं। उन सभी लोगों से अनुरोध है जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वो भी जांच करवा लें। कृपया घर पर ही रहें और अगर बहुत आवश्यक हो तो ही घर से बाहर निकले। सुरक्षित रहें, मास्क पहने'।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
फैसल के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं। सभी उनके जल्द से जल्द ठीक हो जाने की प्रार्थना कर रहे हैं। इन दिनों कोरोना को लेकर जो डर का माहौल बना हुआ है उसमें लोग दवाईयों के साथ-साथ प्रार्थनाओं का सहारा भी ले रहे हैं।
अभी कुछ दिन पहले ही बिग बॉस फेम निक्की तंबोली ने अपने भाई जतिन तंबोली को कोरोना के चलते खो दिया है। वहीं अली गोनी का परिवार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुका है। ऐसे में अली भी परेशान हैं। बिग बॉस 14 की विजेता रहीं टीवी की मशहूर अदाकारा रुबीना भी कोरोना की चपेट में हैं। ऐसे में सभी सेलेब्स फैंस से अपील कर रहे हैं कि लोग अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।